Laws For Abusive Comment: सोशल मीडिया आज के जीवन में महत्वपूर्ण चीज है। इसके जरिए अधिकांश युवा अपने विचारों को सबके सामने रखते हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जहां पर आप अपनी बात कह सकते हैं। बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जाने वाली कुछ सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स में इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक हैं। इन पर कोई भी अपना अकाउंट बना कर अपनी बात रख सकता है। लेकिन इस दौर में एक इसका इस्तेमाल गलत चीजों के लिए भी किया जा रहा है। कई बार आपको गालियां भी दी जाती है, इस मामले में महिलाओं के लिए गंदी बातें लिखना। क्या आप जानते हैं अगर आपके बारे में सोशल मीडिया पर कोई गंदा कमेंट करता है तो क्या उसको सजा मिल सकती है?
महिला के लिए गलत लिखा तो खैर नहीं
सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट पर एक डिबेट छिड़ सकती है। इस डिबेट में लोग एक दूसरे को भद्दी बातें कहने से भी नहीं चूकते हैं। आजकल महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई गंदी पोस्ट कर देते हैं। इस तरह के भद्दे कमेंट करने वालों को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि इसके लिए भी आपको सजा हो सकती है। 21 अगस्त बॉम्बे हाई कोर्ट में एक केस आया जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने को लेकर था। इसपर जस्टिस एएस गडकरी और नीला गोखले ने कहा ‘सोशल मीडिया पर लिखा गया ऐसा कुछ भी जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो वह आईपीसी की धारा 509 के तहत अपराध होता है।’
ये भी पढ़ें… Women Laws In India: हर महिला के पास हैं ये कानूनी अधिकार, क्या आप जानती हैं?
क्या है धारा 509
इस धारा के तहत वो सभी अपराध में आते हैं जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं। इसमें कोई शख्स किसी महिला को अपमानित करने के इरादे से किसी तरह का इशारा करता है, जिसमें किसी तरह की आवाज, या कोई चीज दिखाता है तो उस शख्स को सजा हो सकती है। साफ तौर पर कहें तो किसी तरह के भद्दे सोशल मीडिया कमेंट से लेकर मेल पर लिखी बातें भी कानून जुर्म हैं। इस धारा के तहत उसको तीन साल तक जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
कैसे मिलेगी जमानत
IPC की धारा 509 के तहत अगर किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है तो पुलिस उसको उसी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। इस धारा के तहत सजा का प्रावधान है लेकिन जमानत भी आसानी से मिल जाती है। इसके लिए उस महिला से समझौता करके केस वापस लेने के लिए राजी कर सकता है। महिला के कहने के बाद ही उसको इस केस से बरी किया जाता है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines