Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के मर्डर से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। जिस तरह से सरेआम उनकी गोली मार हत्या कर दी गई है, ये वाकई चौंका देने वाला है। अभी बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। उनपर हमला करने वाले 3 शूटर में से 2 पकड़े जा चुके हैं और उनका कनेक्शन मशहूर गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा है। अब तक ऐसा दावा किया गया था कि बाबा सिद्दीकी के कत्ल में बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो गया है।
फेसबुक पर बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक अकाउंट से इस कत्ल की जिम्मेदारी लेते हुए एक अनाउंसमेंट की गई है। बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर दावा किया है कि वे सलमान खान (Salman Khan) से किसी तरह का युद्ध नहीं चाहते थे। वहीं, बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह दाऊद इब्राहिम से उनका कनेक्शन बताया जा रहा है। Shubuu Lonkar Maharashtra नाम के फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट शेयर कर जो लिखा है वो देखकर अब भी हैरान हो सकते हैं।
क्या लिखा है वायरल पोस्ट के अंदर?
इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘ॐ जय श्री राम, जय भारत जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं। किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था। सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे, पर तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया… आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल बांध रहे हैं, ये एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था…. इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था…. हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना…. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे। हमने पहले वार कभी नहीं किया…. जय श्री राम जय भारत सलाम शहीदां नू #LawrenceBishnoi Group #AnmolBishnoi #AnkitBhaduSherewala।’
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद वायरल हुआ पोस्ट
यह भी पढ़ें: Baba Siddique का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई
क्या है वायरल पोस्ट का सच?
आपको बता दें, पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस का भी इस पर रिएक्शन सामने आ गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने भी ये पोस्ट देखा है और फिलहाल वो इस पोस्ट और अकाउंट की ऑथेंटिसिटी की जांच कर रहे हैं। ऐसे में ‘न्यूज 24’ इस बात का दावा नहीं करता कि ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई या उसके गैंग का ही है। अब जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
5 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines