Baba Siddique का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

Baba Siddique Funeral: बाबा सिद्दीकी का कत्ल कर दिया गया है। 12 अक्टूबर की रात उन्हें गाड़ी में गोली मार दी गईं और आज उनका अंतिम संस्कार होगा। अब बाबा सिद्दीकी के फ्यूनरल को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Baba Siddique Funeral

Baba Siddique Funeral

Baba Siddique Funeral: बाबा सिद्दीकी को बीती रात 3 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बाबा सिद्दीकी के दुनिया से जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक सभी सेलेब्स भावुक नजर आ आ रहे हैं। बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर मिलते ही तमाम पॉलिटिशियन और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हॉस्पिटल पहुंचे थे। सभी इस दौरान बेहद दुखी नजर आए और इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद स्तब्ध दिखे।

आज होगा बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार

वहीं, अब बाबा सिद्दीकी के फ्यूनरल को लेकर भी जानकारी सामने आई है। शनिवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आज उनकी अंतिम क्रिया की जाएंगी। आपको बता दें, बाबा सिद्दीकी के परिवार में उनकी पत्नी शहजीन सिद्दीकी, बेटा जीशान सिद्दीकी और बेटी अर्शिया सिद्दीकी हैं। अब उनका परिवार फ्यूनरल की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में हो रहा है। लेकिन अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है।

बाबा सिद्दीकी को कब और कहां दफनाया जाएगा?

13 अक्टूबर यानी आज शाम बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार होगा। मकबा हाइट्स में मगरिब की नमाज के बाद बाबा सिद्दीकी का नमाज-ए-जनाजा शाम 7 बजे पढ़ी जाएगी। मकबा हाइट्स, 15 A, पाली रोड, पाली नाका, बांद्रा (पश्चिम) में बाबा सिद्दीकी की लास्ट राइट्स होंगी। इसके बाद रात 8:30 बजे बड़ा कब्रिस्तान, मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने बाबा सिद्दीकी को दफनाया जाएगा। इतना ही नहीं राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी को विदाई दी जाएगी।

बाबा सिद्दीकी को मारने वाले 2 शूटर गिरफ्तार  

आपको बता दें, बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। उनकी मौत के तार सलमान खान को मिल रही धमकियों से भी जोड़े जा रहे हैं। जो शूटर्स पकड़े गए हैं उनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई से भी बताया जा रहा है। हालांकि, बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। जब भी लॉरेंस की तरफ से कोई धमकी दी जाती है या कोई अटैक किया जाता है तो वो उसकी जिम्मेदारी तुरंत ले लेता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ