---विज्ञापन---

देश angle-right

लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया ने अदालत से लगाई गुहार, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में खुद को बताया बेकसूर

Lawrence Bishnoi Jaggu Bhagwanpuria Sidhu Moose Wala murder Case: लॉरेंस और जग्गू ने अदालत से गुहार लगाई है कि उन्हें इस केस से डिस्चार्ज किया जाए।

---विज्ञापन---

Lawrence Bishnoi Jaggu Bhagwanpuria Sidhu Moose Wala murder Case: सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवान पुरिया की ओर से अदालत में अर्जी दायर की गई है। पंजाब की मानसा की अदालत में दायर अर्जी में दोनों ने अपने आपको बेकसूर बताया है। लॉरेंस और जग्गू ने अदालत से गुहार लगाई है कि उन्हें इस केस से डिस्चार्ज किया जाए।

अर्जी में ये भी कहा गया है कि पुलिस अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं कर सकी है। बता दें कि 29 मई 2022 को मानसा के जवाहरके गांव में मूसेवाला की उनकी कार में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

---विज्ञापन---

हालांकि कुछ समय पहले गैंगस्टर बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग मेरी नहीं थी। गोल्डी बराड़ ने अपना काम किया है। बिश्नोई ने ये भी कहा था कि मैं सिद्धू मूसेवाला से खफा था क्योंकि वह हमारे खिलाफ काम करने वाले गैंग को सपोर्ट करता था। वहीं जग्गू भगवानपुरिया की बात की जाए तो इस साल सितंबर में उसका नाम चर्चा में था।

lawrence bishnoi

---विज्ञापन---

सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बताया जाता है कि पहले लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला दोस्त थे और एक साथ काम करते थे, लेकिन अब इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं। अब गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई एक-दूसरे के सपोर्ट के साथ काम करते हैं।

अगस्त में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एनआईए अधिकारियों ने मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड में से एक धर्मनजोत सिंह काहलों को गिरफ्तार किया था। उसे कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया था। काहलों बराड़ और बिश्नोई के साथ काम करता था।

---विज्ञापन---

कथित तौर पर उसने मूसेवाला की हत्या के लिए एके 47 राइफल समेत अन्य हथियारों की सप्लाई कराई थी। काहलों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए भी हथियारों की सप्लाई करने का काम करता था। भगवानपुरिया पर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और काहलों के बीच कड़ी जोड़ने का आरोप लगा था। भगवानपुरिया और बब्बर खालसा के बीच कनेक्शन होने की बात सामने आई थी। बताते चलें कि हाल ही लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी सामने आई थी।

इनपुट: विशाल एंग्रीश

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वो 5 शख्स, जो गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का टारगेट, सबसे ऊपर Salman Khan का नाम 

ये भी पढ़ें: कौन है Lawrence Bishnoi, जिसके गैंग ने Sukhdev Singh Gogamedi को मारा, Salman Khana को भी दे चुका धमकी

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2023 05:19 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola