Murder of Gangster Sukha Dunkee: गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की बुधवार, 21 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक फेसबुक आईडी से इसे लेकर एक पोस्ट किया गया है। दुनिके पंजाब में जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और हत्या के मामलों में वांछित था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली Sukha Dunkee की हत्या
लॉरेंस बिश्नोई नाम की एक फेसबुक आईडी से पोस्ट किया है, जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली है। बिश्नोई ने अपने पोस्ट में कहा, “सुखदूल ने हमारे भाई गुरलाल बरार की हत्या की थी और विक्की मिद्दुखेरा के साथ-साथ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नागल अंबियान की हत्या के पीछे भी उसका हाथ था।”
जग्गू भगवानपुरिया ने भी ली है हत्या की जिम्मेदारी
बिश्नोई के सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ देर बाद ही पंजाब के एक और गैंगस्टर, जग्गू भगवानपुरिया ने भी सुक्खा दुनिके की हत्या की जिम्मेदारी ली है। भगवानपुरिया कभी बिश्नोई के करीबी सहयोगी था लेकिन बाद में दोनों दुश्मन बन गए। भगवानपुरिया ने आरोप लगाया कि वह संदीप नागल अंबियान का बदला लिया है।
यह भी पढ़ेंः बंबीहा गैंग के गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में गोली मारकर हत्या, NIA की 41 आतंकियों की लिस्ट में था शामिल
जेल भी जा चुका था सुक्खा
सुक्खा दुनिके इससे पहले जेल भी जा चुका था। उसने साल 2017 में फरीदकोट जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था और वह वहीं से भारत के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त था। दुनिके कनाडा में बैठकर गैंगस्टर लकी पटियाल के साथ बंबीहा गिरोह की गतिविधियां संभाल रहा था। उस पर पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड सहित अलग-अलग जिलों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
5 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
14 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines