Uniform civil code: कानून मंत्री किरन रिजिजू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। राज्यसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लॉ कमीशन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इससे जुड़ा मामला अब 22वें लॉ कमीशन के पास है।
यूनिफॉर्म कोड पर 22वां लॉ कमीशन कर रहा विचार
आगे केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि सरकार ने 21वें लॉ कमीशन से यूनिफॉर्म सिविल कोड से संबंधित विभिन्न समस्याओं का परीक्षण कर अपने सुझाव देने का आग्रह किया था। जिसका कार्यकाल 31 अगस्त 2018 को समाप्त हो गया था। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म कोड का मामला अब 22वें लॉ कमीशन के पास है जो इस पर अभी विचार कर रहा है।
और पढ़िए – YS Sharmila ने मुख्यमंत्री KCR को गिफ्ट किया जूता, इस बात के लिए दिया बड़ा चैलेंज
सरकार ने संवैधानिक सर्च पैनल के गठन का सुझाव दिया
इसके अलावा राज्यसभा में जजों के चयन से जुड़ी प्रक्रिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा सरकार ने एक संवैधानिक सर्च पैनल के गठन का सुझाव दिया है। सुप्रीम कोर्ट सर्च कमेटी के गठन को लेकर सहमत नहीं है। सरकार उच्च स्तर पर जजों के चयन के लिए कॉलेजियम में अपने नामित सदस्य को शामिल करने का सुझाव नहीं दिया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
12 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
13 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines