गोवा नाइट क्लब में दिल दहलाने वाला हादसा सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। हादसे के बाद क्लब के दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा थाईलैंड भाग गए थे। कई प्रयासों और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अखिरकार 17 दिसंबर की अलसुबह लूथरा ब्रदर्स को भारत लाया गया। दोनों को फ्लाइट से दिल्ल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन की रिमांड के लिए गोवा पुलिस को सौंप दिया है।
गोवा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में गत 6 दिसंबर को भीषण आग लग गई थी। आरोप था कि क्लब के पास जरूरी सुरक्षा मानक नहीं थे। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद ही क्लब को मालिक गौरव और सौरभ लथूरा थाईलैंड भाग गए। इससे पुलिस और जांच एजेंसियों को दोनों पर शक हो गया। 11 दिसंबर को दोनों की थाईलैंड के फुकेट में गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: गोवा क्लब आग : होटल से निकले बाहर, फिर… : फुकेट में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा?
नाइटक्लब में आग के मामले में गोवा पुलिस ने 5 प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। लूथरा ब्रदर्स के देश भागते ही भारत सरकार ने दोनों के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। फुकेट में गिरफ्तार होने के बाद दोनों के पासपोर्ट की समस्या आई। दोनों को पकड़ने के लिए भारत सरकार ने इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। भारत सरकार ने थाई सरकार को एक डोजियर दिया था। सरकार ने दोनों के निर्वासित किए जाने का औपचारिक अनुरोध भी किया था।
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड के लपेटे में क्यों आए सरकारी अफसर? 50 से ज्यादा बयान दर्ज, पंचायत अधिकारियों पर एक्शन
बता दें कि बंबई हाईकोर्ट ने गत सोमवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे को जनहित याचिका में परिवर्तित कर दिया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इस त्रासदी के लिए “किसी न किसी को तो जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines