हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चमकते दांत… लहराते बाल चाहता था लश्कर आतंकी शब्बीर, हेयर ट्रांसप्लांट के लिए खर्च किए 1.5 लाख रुपये

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि उसने पहचान छिपाने और लुक बदलने के लिए गुरुग्राम में हेयर ट्रांसप्लांट और दांतों का इलाज कराया था. पुलिस अब उसके नेटवर्क और फंडिंग की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Credit: News24

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, शब्बीर ने अपनी पहचान बदलने और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए गुरुग्राम में हेयर ट्रांसप्लांट कराया था. इसके अलावा उसने अपने दांतों का इलाज भी कराया ताकि उसका चेहरा और लुक पूरी तरह बदल सके. सूत्रों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन ने गुरुग्राम के एक नामी डॉक्टर से सीक्रेट तरीके से संपर्क किया था. उसने बालों के ट्रांसप्लांट पर करीब 1.5 लाख रुपये खर्च किए. जांच एजेंसियों का मानना है कि वो लंबे समय से अपना हुलिया बदलने की तैयारी कर रहा था ताकि आसानी से भारत में एक्टिव रह सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर से आतंकी हमले का अलर्ट, IED हमले की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चमकीले दांतों का भी था शौक

पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि आतंकी शब्बीर को अपने दांतों से भी खास लगाव था. उसने दांतों को चमकदार बनाने और चेहरे की बनावट बेहतर दिखाने के लिए डेंटल ट्रीटमेंट कराया. अधिकारियों का कहना है कि वो लगातार अपने लुक पर काम कर रहा था ताकि पहचान बदल सके. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन पहले भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. वो पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग ले चुका था और 2005 में दिल्ली में फिदायीन हमले की साजिश में भी उसका नाम सामने आया था. जेल से बाहर आने के बाद उसने बांग्लादेश में ठिकाना बना लिया और वहीं से भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता था.

विज्ञापन

दिल्ली और कई राज्यों में फैला नेटवर्क

अधिकारियों ने बताया कि लोन एक समय लश्कर के संस्थापक आतंकवादी हाफिज सईद के सीधे संपर्क में था. खबरों के मुताबिक, उसने पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली थी. दिल्ली और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय लश्कर से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के कुछ दिनों बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जांचकर्ताओं ने दावा किया था कि शब्बीर दिल्ली और कोलकाता में कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाने में शामिल था. जांच एजेंसियों को शक है कि शब्बीर का नेटवर्क दिल्ली, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत तक फैला हुआ था. पुलिस अब उसके संपर्कों, फंडिंग और मददगारों की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘आतंकियों के मददगार…’, ऑपरेशन सिंदूर पर चीन के कबूलनामे के बाद भारत की दो टूक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola