मध्य कश्मीर के बडगाम के ऊंचे जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मोस्ट वांटेड कमांडर मारा गया है. हालांकि चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के तौर पर की. मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से आतंकी मूसा की तलाश में जुटी थीं. अधिकारियों के अनुसार, मूसा लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क को दोबारा मजबूत करने और स्थानीय युवाओं को भड़काने की साजिशों में जुटा हुआ था.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी यासिर ढेर, हाफिज सईद से था कनेक्शन
इलाके में नजर आई संदिग्ध गतिविधि
सेना ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था. इसी दौरान सतर्क जवानों को इलाके में संदिग्ध गतिविधि नजर आई. सुरक्षाबलों ने जब आतंकियों को ललकारा और आत्मसमर्पण करने को कहा तो आतंकियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई.
दूधपथरी के घने जंगलों में हुई मुठभेड़
अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दूधपथरी के घने जंगलों में छिपे मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. मूसा पिछले कई वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और पीर पंजाल के दोनों ओर कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा था. वह इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ के दौरान बच निकला था, जिसमें 5 सितंबर को उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था.
इलाके में तलाशी अभियान जारी
आतंकी मूसा के मारे जाने से आतंकी संगठन को बड़ा झटका लगा है. सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में इंटरनेट और आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को रोका जा सके. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई दूसरा आतंकी या संदिग्ध छिपा न हो. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षाबलों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें : लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान में हत्या, ISIS को तगड़ा झटका
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
7 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines