हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat Elections: गुजरात चुनाव में बंपर जीत के बाद वर्ल्ड मीडिया में छाए PM मोदी, जानें किसने क्या लिखा

विज्ञापन

Gujarat Elections: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत को वर्ल्ड मीडिया ने भी अपने अखबारों में प्रमुखता से स्थान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 156 सीटों पर कब्जा किया। 1960 में इस राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा की लगातार 7वीं विधानसभा चुनाव जीत हुई है।

इन मीडिया हाउस ने गुजरात चुनाव रिजल्ट को दी जगह

द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जज़ीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज ने गुजरात में भाजपा की जीत के जश्न की तस्वीरों को अखबार में स्थान दिया।

ब्रिटिश प्रकाशन द गार्जियन ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। पीएम मोदी और भाजपा की ये जीत 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले पार्टी की स्थायी लोकप्रियता का संकेत है।

विज्ञापन

जापान के निक्केई एशिया ने इस जीत का श्रेय गुजरात राज्य में पीएम मोदी की लोकप्रियता को दिया है। अखबार ने कहा, “मोदी राज्य में बेतहाशा लोकप्रिय हैं, जहां उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले लगभग 13 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।”

और पढ़िए –  गुजरात में 12 दिसंबर को लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी BJP, CM भूपेंद्र पटेल समेत 20 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ

विज्ञापन

जापानी अखबार ने लिखा- पीएम के अभियान से पार्टी को मिली पावर

जापानी दैनिक अखबार ने कहा कि मोदी ने राज्य में कई चुनावी रैलियां कीं, जिससे भाजपा के अभियान को उनकी स्टार पावर मिली। अखबार ने कहा, “गुजरात के वोटर्स को इस बात पर गर्व है कि इस राज्य में जन्मे मोदी वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका समर्थन करने की जिम्मेदारी महसूस करते हैं।”

यूके स्थित द इंडिपेंडेंट ने कहा कि गुजरात में रिकॉर्ड जीत 2024 में राष्ट्रीय चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा बढ़ावा है।

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजय गुडवर्थी ने अल जज़ीरा को बताया कि गुजरात में भाजपा की आरामदायक जीत हिंदू वोटों के प्रभाव को दर्शाती है।

Himachal Pradesh: कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, राजीव शुक्ला बोले- CM पद पर हाईकमान लेगा फैसला

विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- विकास की राजनीति को मिला आशीर्वाद

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गुजरात के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि गुजरात को धन्यवाद। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत सारी भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं कहना चाहता हूं कि आप में से हर एक कार्यकर्ता चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण कड़ी मेहनत के बिना कभी भी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola