हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लैंड फॉर जॉब मामले में बढ़ेंगी लालू यादव की मुश्किलें? रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ करेगी CBI

विज्ञापन

दीपक द्विवेदी, नई दिल्ली: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती है। सीबीआई आज से दिल्ली में उन 6 रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ करने जा रही है, जिन्हें जमीन के बदले नौकरी दी गई थी। इन सभी की पोस्टिंग दानापुर डिविजन में हुई थी। इनकी भर्ती ग्रुप ‘डी’ के तहत पटना, बिहटा और आरा जंक्शन पर की गई थी ।

नौकरी पाने वालों में शामिल अजय कुमार राय की पोस्टिंग पटना जंक्शन पर हुई थी, जबकि अमित की बिहटा स्टेशन पर, अमित कुमार राय की आरा स्टेशन पर, अशोक कुमार राय की पटना जंक्शन पर, हरिनाथ राय की पटना जंक्शन और सुमन कुमार की झाझा स्टेशन पर पोस्टिंग की गई थी। सीबीआई अब एक-एक करके इन सभी से दिल्ली में पूछताछ करने जा रही है। इन सभी से एक-एक कर अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ की जाएगी, जिसकी शुरुआत आज से हो रही है।

कौड़ियों के भाव में लालू और उनके रिश्तेदारों के नाम की थी जमीन

सूत्रों के मुताबिक इन सभी 6 लोगों ने मामूली पैसे लेकर नौकरी लेने के लिए अपनी जमीन कम दाम पर लालू यादव और उनके परिवार के करीबी लोगों के नाम लिख दी थी। सीबीआई को अपनी जांच में कई ऐसे दस्तावेज और सबूत मिले जिसके आधार पर छापेमारी भी की गई और अब इन सभी से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि लालू यादव साल 2004 से 2009 तक UPA सरकार में रेल मंत्री थे। इस दौरान जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप लालू यादव पर है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मामले में न सिर्फ लालू यादव बल्कि बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी पर भी सीबीआई का शिकंजा कसा है। लैंड फॉर जॉब्स मामले में तेजस्वी यादव से सीबीआई ने 11 अप्रैल को 8 घंटे की पूछताछ की थी। वहीं CBI की ओर से दायर चार्जशीट पर सुनवाई 12 सितंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola