BJP vs TMC : बीते बुधवार को संसद की सुरक्षा में लगी सेंध के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। चार लोगों को उसी दिन पकड़ लिया गया था जबकि घटना के मास्टरमाइंड माने जा रहे ललित झा ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें ललित झा को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ नेताओं के साथ देखा गया।
इनमें से एक फोटो में टीएमसी विधायक तपस रॉय ललित झा के साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट की थी। इसके बाद यह मामला भाजपा बनाम टीएमसी में तब्दील होता दिख रहा है। एक ओर जहां भाजपा सांसदों ने इसे लेकर टीएमसी पर आरोप लगाए हैं, वहीं टीएमसी ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मजुमदार ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि लोकतंत्र के मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड लंबे समय तक टीएमसी के तपस रॉय का करीबी रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या रॉय की मिलीभगत की जांच करने के लिए यह सबूत पर्याप्त नहीं है। वहीं, बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी शुक्रवार को इस तस्वीर का एक प्रिंटआउट हाथ में लेकर टीएमसी पर निशाना साधती दिखीं और बंगाल को आतंकियों का डेरा बता डाला।
थोड़ा मैच्योर हो जाएं भाजपा के नेता: तपस रॉय
इसे लेकर तपस रॉय ने भाजपा सांसदों को मैच्योर होने की नसीहत दी है। रॉय ने कहा कि एक फोटो से आप क्या सिद्ध कर सकते हैं? उन्होंने ललित झा को जानने से इनकार करते हुए कहा कि यह बचकानी हरकत है। भाजपा सांसदों और प्रदेश अध्यक्ष को मैच्योर होना चाहिए। उन्होंने तस्वीर को 2020 में सरस्वती पूजा की बताते हुए कहा कि कई लोग फोटो खिंचवाना चाहते हैं इसमें क्या कर सकते हैं।
इससे पहले गुरुवार को रॉय ने कहा था कि एक सोशल मीडिया पोस्ट की कोई वैल्यू नहीं होती है। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरे कई समर्थक और सहयोगी हैं। इसकी जांच होने दीजिए। अगर भाजपा के दावे सही साबित होते हैं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। टीएमसी विधायक ने कहा कि संसद की सुरक्षा एक गंभीर मसला है और ध्यान भटकाने की बजाय इसकी जांच की जानी चाहिए।
भाजपा ने पूछा ममता बनर्जी के मौन का कारण
भाजपा की पश्चिम बंगाल शाखा के एक्स हैंडल से भी ललित झा की कई टीएमसी नेताओं के साथ तस्वीरें शेयर की गई हैं। साथ ही लिखा है कि ये तस्वीरें संकेत देती हैं कि संसद में हुई घटना में टीएमसी की गहरी संलिप्तता है। पोस्ट में सवाल किया गया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले को लेकर मौन क्यों हैं? उनके मौन के पीछे आखिर क्या कारण हो सकता है?
ये भी पढ़ें: संसद की घटना के मास्टरमाइंड ने किया थाने में सरेंडर
ये भी पढ़ें: इसलिए निलंबित किए गए थे 13 लोकसभा सांसद
ये भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का मकसद क्या था?
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद ने बंगाल को बताया आतंकियों का डेरा
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
6 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
7 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
8 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
11 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines