Advani Rath Yatra Story: सालों के इंतजार के बाद, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भक्त जन धीरे-धीरे अयोध्या पहुंच रहे हैं। पूरे देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जश्न का माहौल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समारोह की नींव तीन दशक पहले लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा के साथ रखी थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारथी के रूप में शामिल थे।
राम मंदिर की अलख जगाई
इसी रथ यात्रा के साथ लालकृष्ण आडवाणी ने देश में राम मंदिर की अलख जगाई थी, आज उस रथ के निर्माण की कहानी सामने आई है, जिसे रथ बनाने वाले प्रकाश नालावड़े ने खुद की जुबानी सुनाई है। मुंबई के चेम्बूर इलाके में रहने वाले प्रकाश नालावड़े ने बताया कि साल 1990 में उन्हें बीजेपी नेता प्रमोद महाजन ने आडवाणी के लिए रथ बनाने का काम सौंपा था।
यह भी पढ़ें: तन पर भगवा, लंबी चोटी से बांधकर खींचा ‘राम रथ’, 566KM का सफर कर पहुंचेगा अयोध्या, देखें वीडियो
यात्रा के लिए रथ बनाने का ऑर्डर
न्यूज़ 24 से बात करते हुए प्रकाश नालावड़े ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी ने 12 सितंबर 1990 को रथ यात्रा की घोषणा की और बताया कि रथ यात्रा 25 सितंबर से शुरू की जाएगी। उनकी इस घोषणा के बाद प्रमोद महाजन अपने साथी मशहूर आर्ट डायरेक्टर शांति देव के साथ मेरे फैब्रिकेशन वर्कशॉप में आए। उन्होंने मुझे रथ यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले रथ के निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी। हालांकि, पहले उन्हें प्रमोद महाजन की बात पर विश्वास नहीं हुआ कि रामकाज का इतना बड़ा कार्य उनके हिस्से आया है।
10 दिनों के अंदर बनाया रथ
नालावडे ने आगे बताया कि उन्होंने प्रमोद महाजन से कहा था कि मैंने इससे पहले कभी कोई रथ नहीं बनाया है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं और मुझ पर पूरा विश्वास है। इसके बाद शांति देव ने रथ का डिजाइन बनाकर दिया, जिसके हिसाब से 10 दिनों के भीतर मैंने रथ बनाया। प्रकाश नालावडे ने यह भी बताया कि रथ बनाने में उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines