तन पर भगवा, लंबी चोटी से बांधकर खींचा 'राम रथ', 566KM का सफर कर पहुंचेगा अयोध्या, देखें वीडियो

Ram Mandir Pran Pratishtha: वीडियो में संत बद्री को अयोध्या यात्रा के दौरान अपनी चोटी से भगवान राम का रथ खींचते देखा जा सकता है।

Saint Badri Ayodhya Yatra

संत बद्री की अयोध्या यात्रा

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारी तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है, अब राम नगरी अयोध्या में लोग समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र पाने वाले संत बद्री उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। संत बद्री अयोध्या खाली हाथ नहीं जा रहा है, वह अपने साथ भगवान राम का रथ लेकर आ रहे हैं, जिसे वह अपनी चोटी से खींच रहे हैं।

विज्ञापन

566 किलोमीटर की यात्रा

संत बद्री अयोध्या यात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे वह भगवा पहनकर सड़क पर अपनी चोटी से भगवान राम का रथ खींचते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी है, जो बीच-बीच में थकान के दौरान उनकी चलने में मदद कर रहे हैं। भगवान राम का रथ ‘राम’ नाम का पताका के साथ सजा हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, संत बद्री इसी तरह से 566 किलोमीटर की यात्रा करके 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन

संत बद्री की अयोध्या यात्रा का वीडियो वायरल  

संत बद्री के इस अयोध्या यात्रा की वीडियो को कुछ ही समय में 55 हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं। इसके अलावा वीडियो में लोगों ने कमेंट करके संत बद्री के इस हौसले की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही उन्हें इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि, जैसे-जैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन करीब आ रहा है, वैसे राम भक्तों नए-नए करतब सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ