Bharat Ratna to Lal Krishna Advani What did Congress President Mallikarjun Kharge say: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने खुशी जाहिर की है। आडवाणी भी इसपर भावुक हो गए और इसे अपने जीवन और सिद्धांतों का सम्मान बताया। वहीं अब कांग्रेस ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन बहुत देर हो गई। वहीं इसके पहले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी इसे लेकर बयान दे चुके हैं। दीक्षित ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी को लालकृष्ण आडवाणी की याद बहुत देर से आई।
आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। वहीं इसपर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से भारत रत्न पुरस्कार मिलने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देनी चाहिए। मैं भी बधाई देता हूं। कायदे से तो वे अपनी पार्टी की अपनी सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कम से कम भारत रत्न दिया इसके लिए लालकृष्ण आडवाणी को बधाई। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसपर कहा कि यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। शिवसेना यूबीटी ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि उसने बालासाहेब ठाकरे और सावरकर को यह सम्मान नहीं मिलने को लेकर सवाल उठाया है।
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी का क्यों बढ़ा कॉन्फिडेंस? सिर्फ 5 Points में समझें सबकुछ
पीएम मोदी ने क्या कहा
ओडिशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश ने अपने एक महान सपूत, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है। भारत के उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में और दशकों तक एक निष्ठावान, जागरूक सांसद के रूप में लालकृष्ण आडवाणी ने देश की जो सेवा की हो वो अप्रतिम है। आडवाणी जी का ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता नहीं है। मेरा सौभाग्य रहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का स्नेह और उनका मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहा है। मैं लालकृष्ण आडवाणी की दीर्घायु होने की कामना करता हूं।
परिवार ने जताई खुशी
बता दें कि आडवाणी बीजेपी के दिग्गज नेता रहे हैं। उनके परिवार ने उन्हें भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई है। आडवाणी के बेटे जयंत आडवाणी और बेटी प्रतिभा आडवाणी ने कहा है कि वे इससे अभिभूत हैं। उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने कहा जीवनभर वे (लालकृष्ण आडवाणी) कम शब्दों वाले इंसान रहे, लेकिन स्वाभाविक तौर पर उनकी आंखों में आंसू थे। इस बात की संतुष्टि और खुशी दोनों है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया। उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना बहुत बड़ी बात है।
ये भी पढ़ें-Bharat Ratna पर नम हुईं आडवाणी की आंखें, बेटी प्रतिभा ने जताया आभार
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
38 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines