Lakshadweep में छुट्टियां मनाने का है प्लान? पहले जान लें वहां के मशहूर फूड्स और Language

Lakshadweep’s Language and Famous Food: क्या आपको पता है कि लक्षद्वीप पर कौन सी भाषा बोली जाती है? और वहां के फेमस फूड कौन-कौन से हैं?

Lakshadweep's Language and Famous Food

लक्षद्वीप की भाषा और फेमस फूड्स

Lakshadweep Language and Famous Food: मालदीव और लक्षद्वीप को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे और उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में भारत की जनता से लक्षद्वीप में छुट्टियां मनाने के लिए कहा था। अगर आप भी पीएम मोदी की बात मानते हुए लक्षद्वीप में अपनी छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यह जान लीजिए कि आखिर लक्षद्वीप में कौन सी भाषा बोली जाती है। साथ ही वहां के फेमस फूड्स कौन-कौन से हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है लक्षद्वीप की भाषा?

कहते हैं कि अगर आप कहीं जा रहे हैं तो वहां की भाषा को थोड़ा-बहुत ज्ञान लेकर जाइए। इससे आपको वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करने में सहूलियत मिलती है। आपकी इसी सहूलियत के लिए बता दें कि लक्षद्वीप पर मलयालम और इंग्लिश भाषा बोली जाती है। अगर आपको मलयालम भाषा नहीं आती है तो भी आप इंग्लिश भाषा के साथ लक्षद्वीप पर छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये है लक्षद्वीप के फेमस फूड

जब से मालदीव और लक्षद्वीप वाला विवाद शुरू हुआ है, तब से ज्यादातर भारतीय लोग लक्षद्वीप पर छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करने वाले हैं, तो आपको लक्षद्वीप के फेमस फूड्स के बारे में पता होना चाहिए। वैसे तो लक्षद्वीप पर खाने के लिए कई सारी टेस्टी डिशेज़ हैं। जिसमें से टॉप 5 पॉपुलर फूड आइटम के नाम हम आपको बताएंगे। लक्षद्वीप के फेमस फूड्स की लिस्ट में 1. मुस कबाब, 2. कवरत्ती बिरयानी, 3. लॉबस्टर मसाला, 4. कदलक्का और 5. टूना करी शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ