Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती आई है। जिसमें स्टूडेंट्स, किसान, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी के लिए कुछ ना कुछ योजनाएं हैं। देश में रक्षाबंधन आने वाला है, इस दिन को बहन भाई का दिन कहा जाता है। इस मौके पर आज हम बहनों से जुड़ी एक योजना आपके लिए लेकर आए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना शुरू की थी, जिसमें बहनों को सरकार सशक्त बनाने के लिए कुछ रकम दे रही है।
क्या है लखपति दीदी योजना?
लखपति दीदी योजना का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, जिसमें 10 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जिसमें वो ट्रेनिंग लेंगी। आपको बता दें कि ये योजना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए हैं, जिसमें बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, दवाई वाली दीदी शामिल हैं। इनकी इनकम बढ़ाने के लिए स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
बिना ब्याज के 5 लाख का लोन
स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम में महिलाओं को ट्रेनिंग देने के बाद उनको खुद के बिजनेस करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की रकम दी जाएगी। 1 से 5 लाख तक का ये लोन होगा जोकि बिना ब्याज के दिया जाएगा। इसका लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें सरकार ने रखी हैं, जिनपर खरी उतरने वाली महिला को ही इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें… Ladli Behna Yojana Update: खुशखबरी! लाडली बहनों के बैंक खाते में आए 14वीं किस्त के पैसे; आप भी ऐसे करें चेक
क्या हैं शर्तें?
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं, जिसमें पहली शर्त ये है कि आपके परिवार से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो इसके लिए आप एलिजिबल नहीं हैं। दूसरी शर्त ये है कि सिर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनका परिवार सालाना 3 लाख रुपये से कम कमाता हो। इससे ज्यादा कमाने वाले परिवार को इस योजना के बाहर रखा जाएगा।
आपके पास हो बिजनेस प्लान
लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास अपना एक बिजनेस प्लान होना चाहिए। इस प्लान को सबसे पहले स्वयं सहायता ग्रुप सरकार को भेजेगा। सरकारी अधिकारी सबसे पहले इस एप्लीकेशन को देखेंगे कि इस प्लान के लिए पैसा दिया जाए कि नहीं। अगर एप्लीकेशन एक्सेप्ट होती है तो इसके बाद ही आपको 5 लाख रुपये तक का लोन पास होगा।
संबंधित खबरें
'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
46 mins agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
2 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
3 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
5 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
5 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
7 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines