Ladakh Tank Accident: लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सेना के जवान टैंक अभ्यास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सेना के जवान नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण टैंक नदी में ही फंस गया। सेना की मानें तो इस हादसे में जेसीओ समेत 5 जवानों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। सेना ने सभी जवानों के शव बरामद कर लिए हैं।
ये भी पढ़ेंः पहले हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर हुईं ट्रोल, अब फिर नेटिजंस के निशाने पर Sonakshi Sinha, क्या है वजह?
हादसे का शिकार हुआ टी-72 टैंक
सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हुआ है। दौलत बेग ओल्डी कारकोरम रेंज में स्थित है। यहां सेना का बेस भी मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि सेना का टैंक नदी के गहराई वाले हिस्से से गुजर रहा था। इस दौरान वह वहां पर फंस गया। इस दौरान जलस्तर बढ़ने से वह तेज बहाव के साथ बह गया। टैंक पर जेसीओ समेत 5 जवान सवार थे। सेना ने बताया कि हादसे का शिकार हुए टैंक का नाम टी-72 था। इस दौरान वहां कई और टैंक भी मौजूद थे।
पिछले महीने बनाए थे टैंक रिपेयरिंग सेंटर
बता दें कि लद्दाख में पिछले महीने सेना ने टैंक रिपेयर फैसिलिटी बनाई थी। चीन से लगी सीमा पर सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए दो टैंक रिपेयरिंग फैसिलिटी डवलप की गई। पहला रिपेयरिंग सेंटर दौलत बेग ओल्डी में, तो दूसरा न्योमा में बनाया गया है। जिस जगह पर यह सेंटर स्थित है उसकी समुद्र तल से ऊंचाई 14 हजार फीट से ज्यादा है। ऐसे में यह दुनिया का सबसे ऊंचाई वाली टैंक रिपेयर फैसिलिटी है। बता दें कि चीन सीमा पर करीब 500 टैंक तैनात हैं।
ये भी पढ़ेंः तीसरे कार्यकाल में कितना बदला पीएम मोदी का अंदाज, अब तक के फैसलों से दिया ये संदेश, पढ़ें यह विश्लेषण
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, विपक्षी नेताओं ने की शिकायत
49 mins ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
1 hr agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
1 hr agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
1 hr ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
3 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
3 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines