भारतीय सेना के जवानों के साथ लद्दाख में बड़ी अनहोनी, खाई में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

Road Accident

Road Accident

Indian Army Soldiers Died In Ladakh Accident: भारतीय सेना के जवानों के साथ लद्दाख में शनिवार को बड़ी अनहोनी हो गई। क्यारी शहर के पास सेना का एक वाहन फिसलकर खाई में गिर गया। इससे 9 जवानों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य सैनिक घायल हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सेना के जवान गैरीसन से क्यारी शहर की तरफ जा रहे थे। यह हादसा क्यारी शहर से सात किमी दूर हुआ है। मौके पर राहत-बचाव का काम जारी है।

विज्ञापन

शाम 6 बजे हुआ हादसा

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शाम साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ। घायल जवान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि काफिले में सेना के ट्रक के साथ एंबुलेंस और एसयूवी शामिल थी। तीनों वाहनों में कुल 34 जवान शामिल थे। ट्रक खाई में गिरा है। जिसमें दो जूनियर कमिशन ऑफिसर और सात जवानों की मौत हुई है।

विज्ञापन

रक्षामंत्री ने जताया शोक

जवानों के बलिदान पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हम जवानों की देश के प्रति अनुकरणीय सेवा को कभी भुला नहीं पाएंगे। मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के प्रति है, जिन्होंने अपना बेटा खोया है। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ