मणिपुर की बीरेन सरकार पर संकट के बादल, कुकी पीपुल्स एलायंस ने NDA से वापस लिया समर्थन
Edited By Naresh Chaudhary

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह।
Edited By Naresh Chaudhary

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह।
Manipur Violence Update: मणिपुर में लगातार भड़क रही हिंसा के बीच बीरेन सरकार के एक बुरी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी कुकी पीपुल्स अलायंस ने रविवार को मणिपुर में एन बीरेन सिंह सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार, मणिपुर में हिंसा के कारण पिछले तीन महीनों में करीब 200 लोगों की जान चली गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केपीए प्रमुख टोंगमांग हाओकिप की ओर से राज्य के राज्यपाल अनुसुइया उइके को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मौजूदा टकराव पर विचार करने के बाद सीएम एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर की मौजूदा सरकार के लिए निरंतर समर्थन अब निरर्थक नहीं है। बताया गया है कि इस पार्टी के पास मणिपुर विधानसभा में दो सीटें हैं। कुकी विधायक विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो सकते हैं।
Kuki People’s Alliance withdraws support from Manipur CM Biren Singh’s government.
Kuki People’s Alliance General Secretary WL Hangshing confirms to ANI about emailing the letter to Manipur Governor, withdrawing support from CM Biren Singh’s government. pic.twitter.com/MKD5P65Xls
— ANI (@ANI) August 6, 2023
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले समुदाय के नेताओं ने कहा था कि जातीय हिंसा को देखते हुए अधिकांश कुकी विधायकों की उनकी पार्टी से संबद्धता के बावजूद 21 अगस्त से बुलाए जाने वाले मणिपुर विधानसभा सत्र में भाग लेने की संभावना नहीं है।
बताया गया है कि चल रहे दंगों से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक चुराचांदपुर के भाजपा विधायक एलएम खौटे ने कहा कि मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, आगामी सत्र में भाग लेना मेरे लिए संभव नहीं होगा। खौटे ने कहा कि हिंसा के कारण सुरक्षा की कमी को देखते हुए सभी कुकी-ज़ोमी-हमर विधायकों के लिए सत्र में भाग लेना संभव नहीं होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60 सदस्यों वाले मणिपुर सदन में कुकी-जोमी के 10 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के सात, कुकी पीपुल्स एलायंस (केपीए) के दो और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। कुल मिलाकर भाजपा के पास 37 विधायक हैं और उसे 7 एनपीपी विधायकों, पांच एनपीएफ विधायकों और तीन स्वतंत्र विधायकों का समर्थन प्राप्त है। विपक्षी विधायकों में कांग्रेस के पांच और जदयू का एक विधायक शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: