---विज्ञापन---

सुप्रीम कोर्ट में इन 4 बड़े मामलों की होगी सुनवाई, मणिपुर हिंसा से लेकर मोरबी पुल हादसे पर लगी हैं याचिकाएं

Supreme Court: प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली; देशभर में पिछले दिनों कई मामलों की गूंज रही। मणिपुर हिंसा की आग में अभी भी जल रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार का दिन खास रहेगा। शीर्ष कोर्ट देश के 4 बड़े मामलों की सुनवाई करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट मणिपुर हिंसा मामले […]

Supreme Court: प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली; देशभर में पिछले दिनों कई मामलों की गूंज रही। मणिपुर हिंसा की आग में अभी भी जल रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार का दिन खास रहेगा। शीर्ष कोर्ट देश के 4 बड़े मामलों की सुनवाई करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट मणिपुर हिंसा मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।

दूसरी ओर शीर्ष कोर्ट में बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी। बिलकिस बानो से 2002 में गैंगरेप मामले में 11 आरोपी दोषी पाए गए थे। इन्हें पिछले साल क्षमा नीति के तहत छोड़ दिया गया था। इस पर आपत्ति जताते हुए शीर्ष कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

---विज्ञापन---

 

और पढ़ें – मानसून सत्र के आखिरी दिन मणिपुर हिंसा पर बहस में मौजूद रहेंगे अमित शाह

---विज्ञापन---

 

बिहार जातीय गणना पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में बिहार जातीय गणना पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई होगी। एनजीओ ‘एक सोच-एक प्रयास’ की ओर से पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट ने बिहार सरकार को राहत देते हुए राज्य में जातीय गणना कराने को मंजूरी दी है। शीर्ष कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका लगाई गई है।

---विज्ञापन---

मोरबी में हुए पुल हादसे मामले में लगाई गई है याचिका 

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। हादसा पीड़ित संघ ने इस मामले में आरोपियों की जमानत रद्द करने और मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Aug 06, 2023 10:32 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola