Konkan Expressway: कोंकण एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। जो इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। क्योंकि इसका करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से मुंबई और गोवा के बीच यात्रा के समय को घटाकर केवल 6 घंटे रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 498 किलोमीटर है। जिससे सफर का समय कम होने के साथ प्रर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है।
कोंकण एक्सप्रेसवे के बारे में
कोंकण एक्सप्रेसवे जोकि 498 किलोमीटर लंबा है। इसमें 41 सुरंगें और 21 पुल बनाए जा रहे हैं। कोंकण एक्सप्रेसवे से गोवा और मुंबई के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे तीन प्रमुख जिलों के कई गांवों से होकर निकाला जा रहा है। जिसमें रायगढ़ , रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल हैं। इसका अभी 95% तक काम पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway कब होगा शुरू? 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
किन गांव होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे?
कोंकण एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र और गोवा के कई शहरों से होकर गुजरेगा। जिसमें महाराष्ट्र में मानगांव, पनवेल, पेन, नागोथाने, कोलाड, इंदापुर, महाड, पोलादपुर, खेड़, चिपलून, सावरदा, सांगेश्वर प्रमुख शहर और कस्बों का नाम शामिल है। वहीं, गोवा में मापुसा, पेरनेम, मडगांव, पंजिम कंकोलिम और कैनाकोना का नाम शामिल है। आपको बता दें कि एक्सप्रेसवे का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था, जिसे जून 2025 तक शुरू करने की संभावना जताई जा रही है।
अलग तरीके से किया गया डिजाइन
कोंकण एक्सप्रेसवे को जहां पर बनाया जा रहा है, वहां पर पहाड़िया, नदियां और घने जंगल हैं। कोंकण क्षेत्र के कठिन भूभाग को ध्यान में रखकर ही इसे डिजाइन किया गया है। यहां पर सुरंगों, एलिवेटेड रोड सेक्शन और पुलों के जरिए यात्रा कर सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे पर्यटन को बढ़ावा देगा साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway की ताजा तस्वीरें, जानें इस पर कब तक शुरू होगा सफर?
संबंधित खबरें
LIVE: मार्को रुबियो आज जामनगर जाएंगे, भारत दौरे पर रहेंगे पोलैंड के पीएम
45 mins agoरांका और दास की बढ़ीं मुश्किलें, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
47 mins agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
9 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
10 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
12 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
13 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
15 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
16 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
20 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines