---विज्ञापन---

देश angle-right

’10 दिन में दरिंदों के लिए मौत की सजा तय करेंगे’…बंगाल बंद के बीच CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

Kolkata Woman Doctor Misdeed Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद देशभर में गुस्से की लहर है। आज बीजेपी ने बंगाल बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद कई जगह झड़पें होने की खबरें सामने आई हैं। अब बंगाल की सीएम ने बड़ा ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद देशभर में गुस्सा थम नहीं रहा है। जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हैवानियत के विरोध में बीजेपी ने आज बंगाल बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद कई जगह बीजेपी वर्करों की पुलिस से झड़प होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, बवाल के बीच अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी घोषणा की है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगले सप्ताह विधानसभा में रेप के मामलों में दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने वाला बिल पारित करवाया जाएगा। 10 दिन के भीतर सजा सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद बिल को मंजूरी के लिए गवर्नर को भेजा जाएगा। अगर राज्यपाल ने इस पर साइन नहीं किए तो वे राजभवन के सामने धरने पर बैठेंगी। कोलकाता में आयोजित एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने यह घोषणा की।

यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन

---विज्ञापन---

ममता बनर्जी ने जिस समय यह घोषणा की, उस समय देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध के बाद ममता की घोषणा सामने आई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को भी पत्र लिखा था। जिसमें मांग की गई थी कि रेप के मामलों में दोषियों के खिलाफ विशेष कानून बनाए जाने की जरूरत है। ममता ने जिक्र किया था कि हर दिन देश में रेप के 90 मामले सामने आते हैं। जो चिंताजनक है। वहीं, रैली के दौरान ममता ने कहा कि भाजपा दोहरा मानदंड अपना रही है। एक तरफ तो वह अपराधियों को बचाती है। दूसरी तरफ रेप के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

पुलिस ने बंद किया हावड़ा ब्रिज

ममता ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बंगाल को बदनाम कर रही है। बुधवार को रेप कांड के विरोध में हजारों लोगों ने नबन्ना मार्च निकाल ममता से इस्तीफा देने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नबन्ना तक जाने से रोकने के लिए हावड़ा ब्रिज भी बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों पर कुछ जगह लाठीचार्ज होने की बात भी सामने आई है। कोलकाता की सड़कों पर बंद के बीच काफी बवाल देखने को मिला। अब ममता बनर्जी ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। जब बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड से न्यूड फोटो मांगे, रेड लाइट एरिया गया; पॉलीग्राफी टेस्ट में संजय रॉय के 5 कबूलनामे!

यह भी पढ़ें:अंडरगारमेंट्स, पोर्न वीडियो, आपत्तिजनक चीजें; संजय रॉय के खिलाफ CBI के पास कौन-कौन से सबूत?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2024 03:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola