Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता आरजी कर अस्पताल के कैंपस में 9 अगस्त को जिस लेडी डॉक्टर का शव बरामद हुआ था, उसने कई बड़े सपने संजोए हुए थे। उसका सपना चिकित्सा के क्षेत्र में गोल्ड मेडल और अन्य बड़े सम्मान जीतने का था। लेडी डॉक्टर ने उन बड़े अस्पतालों की लिस्ट बना रखी थी, जहां वह काम करना चाहती थी। सूत्रों के अनुसार, महिला डॉक्टर के शव के पास एक फटी हुई डायरी मिली थी, जिसमें यह सब लिखा हुआ था।
फिलहाल, यह डायरी कोलकाता रेप मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई के पास है। जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि क्या महिला डॉक्टरों ने ही इसे लिखा है। मृतका के माता-पिता ने पुष्टि कर दी है कि उसे डायरी रखने की आदत थी। यह डायरी 9 अगस्त को सेमिनार हॉल में उसके शव के पास मिली थी, जहां रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें : ‘प्रदर्शन के नाम पर बॉयफ्रेंड के साथ घूमो या फिर…’, TMC सांसद ने डॉक्टरों को दी चेतावनी
डायरी में फटे थे कुछ पन्ने
सूत्रों ने बताया कि डायरी के कुछ पन्ने फाड़ दिए गए हैं। जो कुछ पन्ने बचे हैं, उसमें उसके सपनों, उसकी पसंद-नापसंद, माता-पिता के प्रति उसके प्यार के बारे में लिखा हुआ है। एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि मृतका एक बड़ी डॉक्टर बनना चाहती थी। वह गोल्ड मेडल पाना चाहती थी और चिकित्सा क्षेत्र में बड़े सम्मान जीतना चाहती थी। वह एमडी की पढ़ाई करना चाहती थी।
कुछ बड़े अस्पतालों में काम करने का था सपना
उन्होंने कहा कि डायरी में कुछ अस्पतालों के नाम लिखे गए हैं, जहां वह काम करने का सपना देखती थी। साथ ही अपने माता-पिता को खुश रखने की उसकी इच्छाओं का भी उल्लेख है। महिला के माता-पिता ने बताया था कि वह अपने काम और पढ़ाई को लेकर काफी उदास थी। उसने इस बात पर शक जताया कि उसे पास होने दिया जाएगा या नहीं।
यह भी पढ़ें : Kolkata Case: पहली बार साथ आए कट्टर विरोधी टीमों के फैन, फिर क्यों मचा बवाल? सामने आए Video
पूर्व प्रिसिंपल से 5वें दिन भी हुई पूछताछ
आपको बता दें कि सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोषण से पांचवें दिन भी पूछताछ की। इस मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। आईएमडी से जुड़े डॉक्टरों ने शनिवार को 24 घंटे हड़ताल की थी। डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines