संजय रॉय ने रेप किया या गैंगरेप हुआ? आखिर कैसे सामने आएगा सच, DNA-फॉरेंसिक रिपोर्ट में फंसी CBI

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस रेप केस है या गैंगरेप केस, इसे लेकर CBI असमंजस में है और बड़ा कदम उठाने जा रही है। CBI किसी निष्कर्ष तक पहुंचने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती, आइए जानते हैं कि अब आगे क्या होगा?

Kolkata Doctor Rape Murder Case

लेडी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे डॉक्टर (File Photo)

Kolkata Rape Murder Case Rape Update: कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल रेप मर्डर केस की गुत्थी सुलझ तो गई है, लेकिन CBI अभी भी डाउट में है। संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट, मृतका की DNA रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट इस ओर इशारा कर रहे हैं कि रेप और मर्डर हुआ। वारदात अंजाम देने वाला एक ही शख्स है। गैंगरेप नहीं हुआ, वारदात अंजाम देने में और किसी का हाथ नहीं है। आरोपी अकेला संजय रॉय ही है, जिसने एक लड़की के साथ इतनी दरिंदगी और हैवानियत की। फिर भी CBI अपना डाउट क्लीयर करने के लिए अब बड़ा कदम उठाने जा रही है। CBI ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक्सपर्ट्स से मदद मांगी है, ताकि मामले में किसी अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके, क्योंकि अभी तक मामले में गैंगरेप के सबूत हाथ नहीं लगे हैं। इसके लिए CBI अधिकारी AIIMS के एक्सपर्ट्स से DNA, फोरेंसिक और पॉलीग्राफ टेस्ट पर डिस्कस करेंगे और उनसे राय लेकर कुछ फाइनल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिवार को गैंगरेप होने का शक

CBI सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने गैंगरेप की आशंका जताई थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे देखकर भी लगता है कि इतना बड़ा कांड, इतनी हैवानियत के साथ एक शख्स नहीं कर सकता, कई लोग मृतका के आरोपी हैं। गत 20 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि गैंगरेप नहीं हुआ है। चोटें लगी हैं, लेकिन फ्रैक्चर नहीं हुआ है। अंतिम संस्कार करने में भी किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई गई। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई है और आरोपी को भी दबोच लिया गया है। केस को सीधे CBI हैंडल कर रही है। सच सामने आ गया है। वहीं दूसरी ओर, CBI सूत्रों का कहना है कि वारदात काफी घिनौनी है और इस वजह से पूरा देश परेशान हुआ है। विरोध प्रदर्शन, हड़ताल और बंद बुलाए गए हैं। पूरे देश की नजरें इस केस पर टिकी हैं, जैसे निर्भया के केस पर टिकी थी। इसलिए CBI अपनी तरफ से केस सुलझाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन

6 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में संजय रॉय

बता दें कि डॉक्टर से रेप और मर्डर केस का आरोपी संजय रॉय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। उसे 23 अगस्त को कड़ी सुरक्षा में कोलकाता की सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। उसके खिलाफ लोगों में आक्रोश है, इसलिए पुलिस को उसकी सुरक्षा करनी पड़ रही है। इसके लिए कोर्टरूम को खाली कराया जाता है। उसके आस-पास धारा 144 लगाकर किसी को फटकने नहीं दिया जाता। संजय रॉय को पुलिस ने 10 अगस्त को दबोच लिया था। 10 अगस्त की अलसुबह 3 से 5 बजे के बीच आरजी कर अस्पताल की तीसरी मंजिल पर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। बिना कपड़ों के खून से लथपथ बुरी हालत में लाश देखकर पुलिस वाले भी सहम गए थे। वारदातस्थल से एक ब्लुटूथ डिवाइस मिला था, जिसके जरिए पुलिस आरोपी संजय रॉय तक पहुंची थी। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस और CBI ने मिलकर संजय रॉय के खिलाफ 50 से ज्यादा सबूत जुटाए, जो पूरी तरह से उसे ही आरोपी ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ