5 Horrible Rape Murder Cases: कोलकाता में 9 अगस्त की रात को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। बुरी हालत में लड़की की लाश मिली। इस घटनाक्रम से पूरा देश गुस्से में है। डॉक्टर्स हड़ताल पर चल रहे हैं। हत्यारोपी को पुलिस दबोच चुकी है, लेकिन इसे रेप नहीं गैंगरेप कहा जा रहा है। ऐसे में पुलिस वारदात में और लोगों के शामिल होने के एंगल से भी जांच कर रही है।
पीड़िता की पोस्टमार्ट और बयोप्सी रिपोर्ट में दिल दहलाने वाले खुलासे हुए। दरिंदे हवस में इतने अंधे थे कि उन्होंने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह चोट पहुंचाई, लेकिन हैवानियत और दरिंदगी की हदें पहले भी पार होती रही हैं और कोलकाता कांड के बाद भी नहीं रुकी। पिछले 8 दिन में 4 और रेप हत्याकांड हो चुके हैं, जिनमें से 2 केसों में मासूम बच्चियां हवस का शिकार बनीं, आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें: लड़की से रेट पूछने वाले मनचलों तक कैसे पहुंची पुलिस? नोएडा में कर रही थी कैब का इंतजार
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस
मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में घुसकर शराब के नशे में ट्रेनी डॉक्टर को एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया। उसने लड़की के साथ इतनी दरिंदगी की कि देशवासियों का दिल दहल गया। लड़की नाइट ड्यूटी पर थी और वारदात अलसुबह 3 से 5 बजे के बीच अंजाम दी गई। अगली सुबह उसकी लाश खून से सनी हालत में मिली। रेप करके लड़की की हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नामक शख्स को गिरफ्तार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वारदात में और लोगों के शामिल होने का शक भी है। वहीं इस हत्याकांड के विरोध में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Video: स्कूल में लड़कियों के कपड़े उतरवाए, मैडम की अश्लील हरकतें देख रो-रोकर हुईं बेहोश
रुद्रपुर नर्स रेप-मर्डर केस
कोलकाता कांड के 2 दिन बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक नर्स की रेप करके हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। नर्स 30 जुलाई की रात को लापता हुई थी और 8 अगस्त को उसकी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। उसका सिर बुरी तरह से कुचल दिया गया था। वारदात का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ, जिसे 2 राज्यों की पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया। वह उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। उसने शराब के नशे में लूटपाट करने और हवस बुझाने के इरादे से वारदात अंजाम दी। पकड़े जाने के डर से हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:‘मौत’ के मुंह में घुसकर 35 जिंदगियां बचाई; कौन हैं सबीना? जिन्हें उनकी बहादुरी के लिए मिला अवार्ड
देहरादून में नाबालिग से गैंगरेप
गत 12 अगस्त को दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाली रोडवेज बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है और वह बस स्टैंड पर बदहवासी की हालत में मिली। लोगों ने उसकी हालत देख पुलिस को बताया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया तो पता चला कि उसके साथ गैंगरेप हुआ। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में 3 ड्राइवर, हेल्पर और कैशियर शामिल हैं। सभी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। देहरादून के SSP अजय सिंह ने वारदात की पुष्टि की और BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 70 के तहत आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें:सिर पटका, पत्थर से कुचला, गला घोंटा…उत्तराखंड नर्स रेप-मर्डर केस कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड से कितना अलग?
जोधपुर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी
राजस्थान के जोधपुर में बीते दिन 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हुई। बच्ची मंदिर के बाहर अपनी मां के पास सो रही थी कि आरोपी उसे आइसक्रीम दिलाने के बहाने उठाकर ले गया। उसे आइसक्रीम दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करके सुबह मंदिर के बाहर छोड़ गया। वह बिना कपड़ों के और खून से लथपथ हालत में थी। उसकी कमर पर खरोंच के निशान थे और होंठ पर कट के निशान थे। बच्ची की हालत देखकर मां के शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। वह उसे लेकर थाने पहुंची और मेडिकल कराकर रेप का केस दर्ज किया गया। ACP अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की और मंदिर के बाहर लगे CCTV खंगाले। कैमरे में एक शख्स बच्ची को साथ ले जाता दिखा, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें:2 घंटे, भयानक चीखें और भीषण धमाका…प्लेन क्रैश से पहले ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हुए 62 लोगों के आखिरी पल
मेरठ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी 2 साल की बच्ची से रेप करके उसकी हत्या कर दी गई और लाश नाले में फेंक दी गई। पुलिस ने आरोपी को पीछा करके दबोचा। पुलिए एनकाउंटर में आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां मारकर उसके गिरफ्तार किया गया। आरोपी बच्ची को उसकी मां के पास उसे उठाकर ले गया। परिजनों ने उसकीा पीछा किया तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो जाता है। 5 घंटे बाद बच्ची की लाश नाले में मिलती है। बच्ची को उठाकर भागते समय परिजनों ने उसे पहचान लिया था तो पुलिस उस तक आसानी से पहुंची गई, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया तो पुलिस ने उसे 2 घंटे के अदंर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोइश पुत्र हदीश जाजियान, निवासी पूर्णिया जिला बिहार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई। SSP डॉ. विपिन ताडा ने मामले की पुष्टि की है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
40 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
8 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
10 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
12 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines