सिर पटका, पत्थर से कुचला, गला घोंटा...उत्तराखंड नर्स रेप-मर्डर केस कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड से कितना अलग?

Uttarakhand Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस जैसी वारदात उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी हुई है। रेप करके बेरहमी से नर्स की हत्या कर दी गई। नर्स की लाश भी बुरी हालत में मिली। आरोपी ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी सुनाई।

Uttarakhand Nurse Rape Murder Case Accused

आरोपी ने नर्स को अकेले जाते देख मौके का फायदा उठाया।

Uttarakhand Nurse Rape Murder Inside Story: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत देखकर पूरा देश बदले की आग में जल रहा है। इस बीच एक और रेप मर्डर केस हो गया। पश्चिम बंगाल के बाद उत्तराखंड में नर्स के साथ दरिंदगी हुई है। रुद्रपुर में 33 साल की नर्स को एक शख्स ने रेप करके मौत के घाट उतार दिया। उसने शराब के नशे में वारदात अंजाम दी। बड़ी बेरहमी से हत्या करके लाश को झाड़ियों में छिपा दिया।

वारदात होने के एक हफ्ते बाद पुलिस को पीड़िता का कंकाल बन चुका शव मिला। पुलिस ने उसके फोन की तलाश की तो वह बरेली में एक्टिव मिला, जिसमें हत्यारोपी की पत्नी चला रही थी। फोन का EMI नंबर और लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। वारदात अंजाम देने की पूरी कहानी भी पुलिस को बताई। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

30 जुलाई को लापता हुई, 8 अगस्त को लाश मिली

उधम सिंह नगर जिले के SSP डॉ मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि मृतका वसुंधरा अपार्टमेंट बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी और उत्तराखंड के रुद्रपुर मे एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ रुद्रपुर के ऊधम सिंह नगर शहर में बिलासपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। आरोपी का नाम धर्मेंद्र निवासी तुरसापट्टी थाना शाही जिला बरेली उत्तर प्रदेश है, जिसे राजस्थान के जोधपुर से दबोचा गया।

मृतका का फोन आरोपी की पत्नी खुशबू चला रही थी। नर्स 30 जुलाई की शाम को लापता हुई थी, जब वह अपने घर लौट रही थी, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी बहन ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। तलाश करते हुए पुलिस वारदातस्थल तक पहुंची और 8 अगस्त की सुबह नर्स की कंकाल बन चुकी लाश डिबडिबा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में मिली। वारदात लूटपाट के इरादे से अंजाम दी गई, लेकिन इस दौरान रेप भी किया गया।

आरोपी ने इस तरह की नर्स के साथ हैवानियत

SSP मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी गुनाह कबूला और बताया कि उसने वारदात कैसे अंजाम दी? आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि वह शराब के नशे में था। उसने बस स्टैंड से नर्स को अकेले जाते हुए देखा तो वह उसके पीछे-पीछे हो लिया। जब वह घर के पास पहुंची तो पीछे से उसका मुंह दबोचकर उसे झाड़ियों में ले गया। नर्स ने विरोध किया तो सिर पटककर मारा।

इससे वह चोटिल हो गई। उसका रेप किया और चुन्नी से गला घोंट दिया। जब वह मर गई तो पत्थर मार-मारकर उसका सिर और चेहरा कुचल दिया, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके, लेकिन पुलिस ने इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले तो एक शख्स नर्स के पीछे जाता दिखा। उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों के बीच मृतका का मोबाइल ट्रेस हो गया और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ