Kolkata Rape Murder Case Chargesheet: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 87 दिन बाद चार्जशीट दायर हो गई है। सियालदह कोर्ट ने रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप भी तय कर दिए हैं। अब इस केस की रोज सुनवाई होगी, जो 11 नवंबर से शुरू होगी। वहीं सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद संजय रॉय ने पहली बार मीडिया से बात की और प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाए।
संजय रॉय ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। मुंह न खोलने के लिए कहा जा रहा है। उसने कुछ नहीं किया, वह निर्दोष है। वहीं CBI ने अपनी चार्जशीट में संजय रॉय के खिलाफ मजबूत दलीलें पेश की हैं। सरकार-पुलिस इस केस को जल्द से जल्द निपटाना चाहती है, क्योंकि इस केस के विरोध में डॉक्टरों ने 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था और आज तक भी उनका धरना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:इनरवियर में सड़कों पर घूमने वाली लड़की अब कहां-कैसी हालत में? ईरान और खामेनेई को किया चैलेंज
CBI की चार्जशीट में खुलासे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईकोर्ट ने केस की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंप दी थी। CBI ने 87 दिन चली जांच पड़ताल के बाद चार्जशीट तैयार की और कोर्ट में पेश की। इस केस में CBI ने यह दलीलें दी हैं…
- संजय रॉय मुख्य आरोपी है। उसने अकेले ही जघन्य अपराध अंजाम दिया।
- गैंगरेप नहीं रेप केस है। आरोपी का CCTV में दिखना भी अहम सबूत है।
- वारदातस्थल से मिला ईयरफोन भी आरोपी संजय के फोन से कनेक्ट हुआ था।
- मृतका डॉक्टर के सीमन और विरसा से आरोपी के ब्लड सैंपल मैच हो चुके हैं।
- वारदातस्थल से मिले छोटे बाल भी आरोपी के ही हैं, फोरेंसिक जांच में यह साबित हुआ।
- 100 गवाहों के बयान लिए गए। 12 पॉलीग्राफ टेस्ट कराए गए, जिनकी रिपोर्ट चार्जशीट में संलग्न है।
- CCTV फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रेसिंग रिपोर्ट भी सबमिट की गई है।
यह भी पढ़ें:कॉन्टैक्ट लेंस के साथ स्विमिंग कितनी खतरनाक? 23 साल की लड़की की आंख की रोशनी गई
क्या है मामला?
बता दें कि 9 अगस्त की देररात आरजी कार अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी। 10 अगस्त की सुबह उसकी लाश तीसरे फ्लोर पर सेमिनार हॉल में बुरी हालत में मिली थी। पुलिस ने वारदातस्थल से मिले ईयरफोन को ट्रेस करके आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार), धारा 66 (मौत का कारण बनने) और 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया।
वहीं इस वीभत्स रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। डॉक्टर धरने-हड़ताल पर बैठ गए। पोस्टमार्टम-ऑटोप्सी रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई। वहीं दोनों रिपोर्ट के खुलासों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, क्योंकि पीड़िता के साथ दरिंदगी की हदें पार हुई थी। बवाल के कारण आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दिया। मामला हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अब पूरे देश को पीड़िता को इंसाफ मिलने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें:संबंध बनाने का लालच देकर लूटने वाली शमा खान कौन? जानें लिफ्ट लेकर कैसे करती थी कांड
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
4 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
6 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
10 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines