Mamta Banerjee News: कोलकाता में आधी रात से हो रही भारी बारिश से राज्य में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. सुबह से जगह-जगह ट्रैफिक जाम, मेट्रो और रेल सेवाओं का रद्द होना और कई जिलों में बिजली सुविधा न मिलने जैसी परेशानियों से लोग परेशान हो रहे है. वहीं, बिजली के करंट से अब तक 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है. इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जताते हुए लोगों से अपील की है. वहीं, ममता ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि GST बदलावों के चलते हमारे पैसों में कटौती की गई है.
केंद्र सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार को घसीतटे हुए तंज कसा है कि उन्होंने हमारे पैसों में कटौती की है. दरअसल, ममता ने हाल ही में हुए जीएसटी बदलावों को लेकर कहा कि GST के जरिए राज्यों के पैसे में कटौती की जा रही है. इससे राज्य सरकारों के पास मौजूद पैसे का एक बड़ा हिस्सा राज्य में आपातकाल में होने वाली ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन में खर्च हो रही है.
सीएम ममता ने की अपील
सीएम ममता ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि हालात गंभीर हैं और सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है. साथ ही, सभी सरकारी और निजी कर्मचारियों से घर में रहने की अपील की गई है. बुधवार को किसी भी कर्मचारी को काम पर नहीं आने के निर्देश दिए हैं. ममता बोली फरक्का की सफाई ठीक से नहीं होने की वजह से जब भी बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, मुंबई जैसे राज्यों में बारिश होती है तो उसका असर यहां पर भी जलभराव के रूप में देखने को मिलता है. बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर भी सीएम ने शोक जताया है.
ये भी पढ़ें-तूफानी हवाओं और भयंकर बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
बिजली कंपनी को ठहराया जिम्मेदार
बिजली कंपनी सीईएससी को जिम्मेदार ठहराते हुए ममता ने कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि बिजली आपूर्ति में आधुनिकीकरण करें और लोगों को ऐसी परेशानियों से बचाएं. उन्होंने मांग की है कि जिन परिवारों ने अपने लोगों को बिजली हादसों में खोया है उन्हें CESC में नौकरी दी जाए. CM ममता ने बताया है कि वे पुलिस, मेयर और मुख्य सचिव से संपर्क में हैं और हालातों पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं.
पंडाल और कॉलेज के इवेंट कैंसिल
बारिश के चलते राज्य के अधिकांश इलाके पानी से भर चुके हैं. इससे दुर्गा पूजा के पंडालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. कई पंडालों के अंदर भी पानी घुस गया है. कोलकाता यूनिवर्सिटी में आज होने वाले दुर्गा पूजा इवेंट को भी कैंसिल कर दिया गया है क्योंकि कॉलेज एरिया में भी पानी भर गया है.
ये भी पढ़ें-नेशनल हाइवे के किनारे फूड कोर्ट को किया जाएगा रेगुलेट, NHAI ला रहा नई पॉलिसी
संबंधित खबरें
क्या मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से गायब
5 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
1 hr agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
2 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
3 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
4 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
5 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines