नेशनल हाइवे के किनारे फूड कोर्ट को किया जाएगा रेगुलेट, NHAI ला रहा नई पॉलिसी

NHAI New Policy For Food Stalls: नेशनल हाइवे के किनारे बसे फूड कोर्ट्स का सर्वे करेगा परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय. इन आउटलेट्स के लिए नई पॉलिसी लागू की जाने वाली है, जिसके तहत अब से सभी फूड कोर्ट्स को NHAI की मंजूरी मिलना जरूरी होगा. जानिए इस नई पॉलिसी के बारे में.

nhai new policy

NHAI New Policy For Food Stalls: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बने खाने-पीने और अन्य आउटलेट्स को लेकर एक नई पॉलिसी लॉन्च करने वाली है. यह पॉलिसी उन राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगी जो NHAI के टोल रोड और एक्सेस कंट्रोल हाईवे के दायरे में नहीं आते हैं. मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने पर आउटलेट को NHAI का बोर्ड और विशेष साइन भी लगाना होगा ताकि यात्रियों को अधिकृत और सुरक्षित स्थान की पहचान करने में आसानी हो.

विज्ञापन

आउटलेट्स को मिलेगी सशर्त मंजूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित तरीके से कई ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य आउटलेट्स खुल गए हैं. इनसे यात्रियों को सुविधा तो मिलती है लेकिन सुरक्षा, स्वच्छता और पार्किंग जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. नई पॉलिसी के तहत NHAI की टीमें इन आउटलेट्स की लोकेशन का सर्वे करेगी और इसके बाद उनके द्वारा दी गई कुछ शर्तों के आधार पर ही ऑटलेट को कंटिन्यू करने की मंजूरी देगी.

विज्ञापन

सेफटी और हाइजीन सबसे जरूरी

नई पॉलिसी के तहत, इन दुकानों को यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा. महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाना अनिवार्य होगा. साथ ही सही पार्किंग की सुविधा और हाइजेनिक खाना-पीना उपलब्ध कराना होगा. जो आउटलेट्स इन सभी मानकों को पूरा करेंगे, मंत्रालय से उन्हीं प्राइवेट ऑपरेटर्स को मंजूरी प्राप्त होगी.

विज्ञापन

NHAI सर्टिफिकेट सबसे जरूरी

मंत्रालय की योजना है कि सभी आउटलेट के लिए एक ‘स्टैंडर्ड लैंड’ तय किया जाएगा, जहां सभी जरूरी सुविधाएं विकसित होंगी. जो शॉप्स इन नियमों और शर्तों का पालन करेंगे, उन्हें NHAI से सर्टिफिकेट मिलेगा. इससे वहां आने वाले लोगों को यह भरोसा मिलेगा कि वे सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं.

जल्द ड्राफ्ट होगी नई पॉलिसी

इस प्रस्ताव को लेकर मंत्रालय अब तक 2 दौर की बैठक कर चुका है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर, इसे लागू कर दिया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को नेशनल हाइवे के किनारे साफ-सुथरे और सुरक्षित ढंग से संचालित ढाबों और रेस्टोरेंट्स की सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ