Kolkata Crime: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत का मामला सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में है। पीड़िता अंतिम समय तक भी अपने सपनों का पूरा करने में जुटी थी। महिला डॉक्टर की वो डायरी सामने आई है, जो हैवानियत से कुछ देर पहले वो लिखकर गई थी। जहां वह डॉक्टर दूसरों को जिंदगी देने का काम करती थी, उसकी जिंदगी वहीं एक दरिंदे ने छीन ली। अब माता-पिता ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाली बातें बताई हैं। माता-पिता ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी पढ़ाई में तेज थी। बेटी ने काफी संघर्ष किया था और वह आगे चलकर अपने सपनों को पूरा करना चाहती थी। माता-पिता ने उस डायरी की बात बताई है, जो बेटी ने मरने से कुछ देर पहले लिखी थी।
यह भी पढ़ें:जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम
बेटी ने लिखा था कि वह टॉप करना चाहती है। उसका सपना एमडी कोर्स में गोल्ड मेडलिस्ट बनने का है। इससे पता लगता है कि वह अपने पेश के प्रति कितना समर्पण रखती थी। माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। हर समय वे अपनी बेटी को ही याद कर रहे हैं। ये डायरी महिला डॉक्टर ने नाइट शिफ्ट के लिए जाने से पहले लिखी थी। माता-पिता ने चैनल को बताया कि अब उनका जीवन बिखर चुका है। बेटी को पालने के लिए उन लोगों ने कई त्याग किए। क्या पता था कि वो उन्हें इस तरह छोड़ जाएगी? उन्हें न्याय की उम्मीद है।
दरिंदे को सजा मिले बिना नहीं बैठेंगे चैन से
बेटी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन वो दरिंदा छूटना नहीं चाहिए। जब तक उसे सजा नहीं मिलती, वे लोग चैन से नहीं बैठेंगे। परिवार को पहले बताया गया था कि बेटी ने आत्महत्या की है। बाद में पता लगा कि उसकी अस्मत लूटकर जान ली गई है। कोलकाता में महिला डॉक्टर सहयोगियों के साथ खाना खाने के बाद सेमिनार हॉल में आराम कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत अलसुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई है। महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान मिले थे। उस पर इतना टॉर्चर किया गया कि गले की कार्टिलेज टूट गई। हत्या गला घोंटकर की गई। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?
यह भी पढ़ें:फर्श पर 5 लाशें और खून ही खून; बिहार की पुलिसवाली के पति ने मां-पत्नी 2 बच्चों की हत्या कर दी जान
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
2 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
2 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines