---विज्ञापन---

देश angle-right

कैसे पकड़ा गया डॉक्टर के रेप और हत्या का आरोपी, 2 सुराग; जिनसे पुलिस को मिली कामयाबी

West Bengal Crime News: कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद देशभर में गुस्से की लहर है। पुलिस शुरू में मामले को ब्लाइंड मानकर चल रही थी। लेकिन पुलिस को दो ऐसे क्लू मिले, जिसके बाद मामला सॉल्व हो गया। खबर में विस्तार से इनके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले को शुरू में पुलिस ब्लाइंड मानकर चल रही थी। लेकिन पुलिस को बाद में दो ऐसे सुराग मिले, जिनसे दरिंदा काबू में आ गया। 6 घंटे में पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि आरोपी 33 साल का संजय रॉय है। वह कोलकाता पुलिस में सिविक वॉलंटियर है। उसको थोड़ा मानदेय दिया जाता था, परमानेंट सैलरी नहीं थी। कई बार संजय रॉय की अस्पताल में ड्यूटी लगी है। वह पूरी बिल्डिंग से वाकिफ था। पुलिस से जुड़ा होने के कारण उस पर कोई शक नहीं करता था।

---विज्ञापन---

पहला सुराग था फटा ईयरफोन

पुलिस को मौके से फटा हुआ ईयरफोन मिला था। महिला डॉक्टर और दो जूनियर्स ने खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद टीवी पर नीरज चोपड़ा की जीत को देखा। फिर 5 डॉक्टरों ने मिलकर सेमिनार रूम में खाना खाया। चार डॉक्टर नीचे आ गए। महिला डॉक्टर पढ़ाई करने के लिए रुक गईं। सुबह 3 बजे तक महिला जिंदा थी। इसके बाद वारदात हुई। सीसीटीवी में 5 लोग सेमिनार हॉल के पास दिखे थे। 4 ने वजह बताई तो पुलिस संतुष्ट हो गई। 5वां हिचकिचा रहा था, लेकिन उसे अरेस्ट करने के लिए यह सब काफी नहीं था।

यह भी पढ़ें:गुना में टेस्टिंग के लिए उड़ रहा टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट गंभीर; हादसे के पीछे सामने आई ये वजह

---विज्ञापन---

इसके बाद गौर से कैमरे देखे गए। पता लगा कि संजय जब ऊपर गया तो उसके गले में ईयरफोन था, लौटते समय यह गायब था। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि यही कातिल है। फिर उसे अरेस्ट किया और सख्ती बरतने पर वह टूट गया। दरिंदा रात 11 बजे शराब पीकर अस्पताल आया था। जिसके बाद वापस चला गया। फिर सुबह 4 बजे दोबारा आया और 40 मिनट बाद लौट गया। आरोपी सेमिनार हॉल में गया। उसने महिला डॉक्टर को सोते देखा तो नीयत डोल गई। दरवाजा अंदर से बंद किया और डॉक्टर पर हमला कर दिया।

---विज्ञापन---

जूतों पर मिले खून के धब्बे

डॉक्टर मरते दम तक लड़ी, लेकिन जीत नहीं पाईं। आरोपी ने चेहरे, आंख और दूसरे हिस्सों पर मुक्के मारे। जिससे डॉक्टर अधमरी हो गईं। फिर आरोपी ने रेप किया और बाद में पकड़े जाने के डर से गला दबाकर मार डाला। फिर चुपचाप नीचे आ गया। घर जाकर आरोपी ने अपने कपड़े और जूते धोए। लेकिन पुलिस को जूतों पर खून के धब्बे मिल गए हैं। WB की सियालदह कोर्ट के वकीलों ने उसका केस लड़ने से इन्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ें:सेक्स एडिक्ट, कई महिलाओं से शादी; बहन तोड़ चुकी रिश्ता…क्या-क्या कांड कर चुका डॉक्टर का हत्यारा संजय रॉय?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:गर्दन टूटी, चेहरे पर नाखून के निशान, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, लेडी डॉक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट में सामने आया सच

First published on: Aug 11, 2024 10:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola