Kolkata High Courts Decision: कोलकाता हाई कोर्ट के स्कूल भर्ती प्रक्रिया के आदेशों को रद्द करने के फैसले के बाद बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। 2016 की भर्ती प्रक्रिया को न्यायालय ने रद्द करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद 10 हजार विद्यार्थियों वाले फरक्का के अर्जुनपुर हाई स्कूल की बात करें, तो वहां अब सिर्फ 24 ही शिक्षण कर्मचारी बचे हैं। फैसले से पहले 60 थे। कूच बिहार के धैर्य नारायण हाई स्कूल में माध्यमिक विंग में हिस्ट्री पढ़ाने के लिए कोई टीचर नहीं बचा है। एचसी विंग में पॉलिटिकल साइंस का टीचर नहीं है। फैसले के बाद जोधपुर पार्क ब्वॉयज स्कूल में ग्रुप डी कर्मी की नौकरी चली गई है।
यही कर्मचारी साइंस लैब्स में हेल्प करता था। हाई कोर्ट ने पैसे लेकर नौकरी दिए जाने के चलते आदेश जारी किए थे। जिसके बाद 25 प्रतिशत टीचर्स के पद खाली हो गए हैं। अभी बात करें, तो बंगाल में 19500 सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं। जिनमें कक्षा 9-12 के लिए 76 हजार से अधिक शिक्षण कर्मी काम कर रहे थे। लेकिन कोर्ट के आदेशों के बाद लगभग 18500 नौकरियां जा सकती हैं। इनमें ग्रुप सी और डी की लगभग 6 हजार पोस्ट हैं। वहीं, टीचर्स की कमी के कारण कई सब्जेक्ट की पढ़ाई बंद की जा सकती है।
सबसे बड़ा सवाल-तत्काल भर्ती कैसे होगी?
हेडमास्टरों का कहना है कि यदि तत्काल भर्तियां नहीं की गईं, तो स्थिति बिगड़ सकती है। लेकिन फिलहाल इतनी संख्या में भर्ती आसान नहीं है। अधिकारी भी हाथ खड़े कर रहे हैं। वहीं, हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि स्कूली सेवा आयोग 4 जून के 15 दिन बाद ही भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकता है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 को ही घोषित होंगे। तब तक गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों से बचे कर्मियों का डाटा मांग लिया है। माना जा रहा है कि ग्रुप डी कर्मी नहीं होने की सूरत में नियुक्त शिक्षकों को ही उसकी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से कैसे करें चारधाम यात्रा? जानें तारीखें और बुकिंग का आसान तरीका
फरक्का के अर्जुनपुर हाई स्कूल के प्रभारी शिक्षक सौरव अली के अनुसार उनके स्कूल से लगभग 36 टीचर्स की नौकरी गई है। कृष्णचंद्रपुर स्कूल में पहले ही 3 पोस्ट खाली थीं। 9 की नौकरी अब चली गई। यहां पर स्वीकृत पद 54 हैं। फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के टीचर्स के पद पहले से खाली हैं। यहां कैसे 11 टीचर्स की कमी से 55 कक्षाएं चलेंगी, ये अपने आप में सवाल है।
यह भी पढ़ें: प्रो. नईमा खातून कौन? जो AMU में बनीं पहली महिला कुलपति
मुर्शिदाबाद लालनगर हाई स्कूल के हेडमास्टर का प्रभार सरवर्दी बिस्वास के पास है। उन्होंने कहा कि 30 में से 8 टीचर नौकरी से हाथ धो चुके हैं। 2 गैर शिक्षक कर्मियों की नौकरी भी गई है। कुलतली दक्षिण में देबीपुर करुणामयी बालिका विद्यालय का भी यही हाल है। यहां 175 बच्चों के लिए 4 टीचर बचे हैं। पहले 6 थे।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
6 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
7 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
11 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines