हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kolkata doctor rape-murder case: जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय रॉय, खूद को बताया बेकसूर

संजय रॉय को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में यह वरदात हुई थी।

विज्ञापन

Sanjoy Roy broke down in court: कोलकाता डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, जब जांच एजेंसियां पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले मामले में आरोपी संजय रॉय को जज के सामने पेश करने लेकर गई तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। बता दें जिस शख्स का टेस्ट किया जाता है उसे पहले जज के समक्ष अपनी रजामंदी देनी होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेशी के दौरान जज ने संजय रॉय से पूछा कि वो पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों कराना चाहता है? इस पर वह जवाब देने से पहले रो पड़ा, उसने रोते हुए कहा कि मैं निर्दोष हूं और मुझे पुलिस इस केस में फंसा रही है। आगे वह बोला कि शायद ये टेस्ट ही इस बात को साबित कर दे।

ये भी पढ़ें: वो 7 चेहरे, जिनके सीने में दफन कोलकाता रेप-मर्डर केस में दरिंदगी का सच! शुरू हुआ पॉलीग्राफी टेस्ट

विज्ञापन

संजय रॉय समेत सात लोगों का टेस्ट

जानकारी के अनुसार पॉलीग्राफ टेस्ट में शख्स को मशीन से कनेक्ट कर उससे सवाल किए जाते हैं। इस दौरान उसके शारीरिक हावभाव, प्रतिक्रिया, दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर आदि को मापा जाता है। बता दें इस मामले में संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज बनी गिरफ्तारी का आधार 

बता दें कोर्ट ने संजय रॉय को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी दी है। 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप कर उसकी हत्या की गई थी। यह वारदात अस्पताल के तीसरी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में हुई थी। पीड़िता के शरीर पर कई घाव मिले हैं। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय रॉय का गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गिर गया…, टूट गया, पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 4 लोग थे सवार, देखें Video

ये भी पढ़ें: ‘अंकलजी, पापा को मत मारो’, हाथ जोड़ रोकता रहा बच्चा, घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां, देखें Video

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola