बलात्कार न करें हमारे पास आएं, एशिया के सबसे बड़े वेश्यालय की वेश्याओं ने कोलकाता रेप केस पर उठाए सवाल

Prostitutes Raised Question on Rape Case: कोलकाता डाॅक्टर रेप और मर्डर केस मामले में कोलकाता के सोनागाछी की वेश्याओं ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। वेश्याओं ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग बलात्कार न करें हमारे पास आएं।

Kolkata Doctor Rape Murder Case

Kolkata Doctor Rape Murder Case

विज्ञापन

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता डाॅक्टर रेप और मर्डर मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस बीच इस मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। इससे पहले सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल काॅलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई ने पूछताछ की। यह पूछताछ करीब 12 घंटे तक चली। इस मामले में कोलकाता की सोनागाछी क्षेत्र की वैश्याओं का बयान भी सामने आया है।

सोनागाछी की वैश्याओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना से सभी को बहुत तकलीफ पहुंची हैं। हम लोग सेक्स वर्कर को लेकर काम कर रहे हैं। यहां पर हम लोग सेक्स वर्कर के तौर पर काम कर रहे हैं। वे लोग यहां क्यों नहीं आते। वे लोग यहां आएं। इस प्रकार बलात्कार की घटनाओं को अंजाम नहीं दें। पुरुषों को इस प्रकार के गलत काम नहीं करने चाहिए। अगर उनमें इस प्रकार के काम की इच्छा हो तो उन्हें यहां आना चाहिए।

विज्ञापन

कोलकाता मेडिकल काॅलेज की घटना दुखद

वहीं एक अन्य सेक्स वर्कर ने कहा कि यहां पर कई लड़की लोग है। वहां आप इस तरह का काम क्यों कर रहे हैं? हमें इस घटना से बहुत दुख पहुंचा हैं। कोलकाता मेडिकल काॅलेज की घटना वास्तव में दुखद है। लड़की लोगों को बहुत दबाया जाता है। पहले भी होता था और अभी भी ऐसा ही हो रहा है। हम लोग डर के कारण 21वीं सदी में भी पीछे चले गए हैं। कोलकाता सबसे सुरक्षित इलाकों में माना जाता है लेकिन ये जो घटना हुई है उसके बाद ऐसा नहीं लगता है कि ये सबसे सेफ है।

विज्ञापन

9 अगस्त की सुबह मिला ट्रेनी डाॅक्टर का शव

बता दें कि कोलकाता आरजी कर मेडिकल काॅलेज में 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डाॅक्टर का शव मिला। वह नाइट ड्यूटी पर थीं। डाॅक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। पुलिस ने बताया कि रेप मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी संजय अपनी बैरक में जाकर सो गया, जहां वह पहले रहता था। इसके बाद 13 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ