वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष ने इंडिगो की फ्लाइट में असुविधा होने की शिकायत की है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2346 में सफर करने में उन्हें परेशानी हुई। उनका कहना था कि उड़ान के दौरान उन्हें सीट के पास बैगेज रखने की जगह नहीं मिली। वहीं, अपनी पसंद की सीट चुनने और सीट के लिए अधिक पैसे देने का कोई फायदा नहीं हुआ। बता दें वह पहले भी हवाई सफर के दौरान असुविधा होने की शिकायत कर चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सांबा से भाजपा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे टिकट न मिलने से नाराज थे। इस्तीफा देने के बाद कश्मीरा सिंह ने कहा कि मैं 40 साल से भाजपा के साथ जुड़ा रहा लेकिन पार्टी चुनाव में ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जो उसे पैसे दे रहे हैं।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के इंचार्ज दीपक बाबरिया ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा हुई है। उनका कहना था कि आज कांग्रेस की 40 सीटों पर बात हुई है और 31 अगस्त को पेनलो पर फाइनल डिस्कशन होगा। आगे महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि अभी उनके नाम पर वेट एंड वॉच की स्थिति है।
महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर में बीजेपी जिला सचिव राजन पांडे जानलेवा हमला हुआ है। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हमले में राजन पांडे और उनका एक अन्य सहयोगी घायल हुए हैं। हमलावर ने राजन पर चाकू से हमला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद है।
ग्वालियर में सिटी सेंटर स्थित गोल्ड सिनेमा मल्टीप्लेक्स में देर शाम अचानक आग लग गई। जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत ये रही कि फायर सेफ्टी संसाधनों का उपयोग कर मॉल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
कोलकाता महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष और राज्य में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम इस मामले में 3 सितंबर को एक बिल लाने की बात कहकर केस में देरी कर रही हैं। उन्होंने मामले में आरोपी को मृत्यु दंड देने की मांग की।
1984 सिख दंगा मामले में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत पार्टी के दिग्गज नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ हत्या समेत हत्या की धाराओं में आरोप तय कर दिया है। अब इस मामले में 13 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। बता दें इस मामले में CBI ने 20 मई 2023 को चार्जशीट दाखिल की थी।
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि झारखंड का विकास होगा और बांग्लादेश से घुसपैठ भी निश्चित तौर पर रुकेगी। उन्होंने आग कहा कि पार्टी हमें जो काम देगी उसे हम ईमानदारी से करेंगे।
पाकिस्तान ने इंडिया के पास SCO (शंघाई सहयोग संगठन) का निमंत्रण भेजा है। इस बारे में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें SCO का इनविटेशन मिला है। लेकिन हमारे पास इसका और पर कोई अपडेट नहीं है। इस पर कुछ फैसला होने पर हम आपको बाद में सूचित करेंगे। इसके अलावा प्रवक्ता ने बताया कि पीएम मोदी सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर 2024 को ब्रुनेई का दौरा करने वाले हैं। बता दें यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करने जा रही है। सबसे पहला सदस्य प्रधानमंत्री मोदी को बनाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर को मैंने कहा है कि राजद के सभी नेताओं को लेकर मेरे साथ मंदिर में चलें और मंदिर में कहें कि हम भ्रष्टाचारी नहीं है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत करने जा रही है। सबसे पहला सदस्य प्रधानमंत्री मोदी को बनाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मैंने कहा है कि राजद के सभी नेताओं को लेकर मेरे साथ मंदिर में चलें और मंदिर में कहें कि हम भ्रष्टाचारी नहीं है।
पालघर में पीएम मोदी ने कहा कि शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। बता दें सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के बाद लोगों में आक्रोश है। मूर्ति कैसे गिरी? इस बात की जांच चल रही है।
यूपी के बहराइच में आठ लोगों का शिकार कर चुके आदमखोर भेडियो में से चार भेड़िए पकड़े जा चुके हैं, लेकिन बाकी भेड़ियों की तलाश में वन विभाग की टीम अभी भी जंगलों की खाक छान रही है। बहराइच के महसी इलाके में पिछले 45 दिनों से आदमखोर भेड़ियों के झुंड ने 7 बच्चों समेत 8 लोगों को निवाला बनाया है। भेड़ियों के आतंक की वजह से जिले के करीब 30 गांव के लोग दहशत में हैं। भेड़ियों के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग की 15 टीमें लगी हुई हैं। दहशत का आलम यह है कि ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।
बाराबंकी डीएफओ आकाशदीप बघावन ने बताया कि बच्चों पर हमला करने वाला भेड़िया का एक पैर कमजोर है। यह बात उनके पद चिन्हों के तहकीकात में पता चली। तीन टांगों पर चलने वाला भेड़िया लोगों पर हमला कर रहा है। फिलहाल पकड़े गए चारों भेड़ियों को गोरखपुर के चिड़ियाघर में भेजा जाएगा और बाकी भेड़ियों की तलाश अभी भी जारी है।
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में 1 सितंबर से सरकार के खिलाफ जूता मारो अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।
माता वैष्णो देवी विधानसभा से टिकट मांग रहे रोहित दुबे को मनाने भाजपा के सांसद जुगल किशोर शर्मा कटरा पहुंचे हैं। रोहित दुबे के कार्यकर्ता लगातार यह मांग कर रहे थे कि रोहित दुबे को माता वैष्णो देवी विधानसभा से टिकट दिया जाए। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया है। ऐसे में रोहित दुबे को मनाने के लिए बीजेपी नेताओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को रोहित दुबे को मनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना पहुंचे थे, जबकि आज सांसद जुगल किशोर शर्मा पहुंचे हैं।
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली जिले की साइबर सेल ने ऑनलाइन जालसाजी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो 7 राज्यों से हैं। इन लोगों ने विभिन्न तरीकों से जालसाजी की, जिनमें –
– निजी बैंक की लिंक के माध्यम से फ्रॉड
– पेट्रोलियम इंडस्ट्री में ड्राइवर ट्रैक कार्ड बनाने के नाम पर जालसाजी
– विंग कमांडर के साथ जालसाजी
– IPO में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एप के जरिए जालसाजी
– मिनिस्ट्री और डिफेंस के अधिकारी के साथ जालसाजी
– ऑनलाइन सामान खरीदने के बाद रिफंड की रिक्वेस्ट पर जालसाजी
– इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने वाली एक महिला को गलत फोटो डालकर धमकाने का मामला
इन सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 7 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन को फ्रीज किया है। यह एक बड़ी कार्रवाई है जो ऑनलाइन जालसाजी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कच्छ में बहुत भारी बारिश हुई है। गुजरात में 1 जून से लेकर अब तक 882 मिमी बारिश दर्ज हुई है, यह सामान्य से 50% ज्यादा है। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आज अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने बताया, “कल CEC की बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई, कुछ को शॉर्टलिस्ट किया गया है, 2 दिन बाद फिर बैठक होगी तब निर्णय होगा। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।”
ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक और चिट्ठी लिखी। ममता ने रेप और मर्डर पर केंद्र से कड़े क़ानून बनाने को कहा और समय सीमा में केस के निपटारे के प्रावधान की मांग की।
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार ने गृह मंत्रालय की ओर से हाल ही में दी गई जेड कैटेगिरी की सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। सूत्रों ने इस बाबत जानकारी दी है।