Kolkata Doctor Rape Murder Case Enquiry Update: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में घुसकर लेडी डॉक्टर से रेप किया गया। मारपीट करते हुए उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी खून से सनी लाश देखकर, शरीर पर चोटों के निशान देखकर पुलिस वाले भी सहम गए। डॉक्टर की ऑटोप्सी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे दिल दिलाने वाले हैं। वारदात के विरोध में देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठे हैं। मामला गंभीर देखते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने केस की जांच CBI को सौंप दी है।
वारदात के मुख्य आरोपी संजय रॉय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिसे अपने किए का पछतावा नहीं है। उसने फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। वारदात पुलिस विभाग के सिविल वॉलंटियर संजय रॉय ने अंजाम दी। पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण उसका अस्पताल में आना जाना बिल्कुल आसान था, जिसका उसने फायदा उठाया। आरोपी गिरफ्तार, गुनाह कबूल गया, रेप मर्डर के सबूत मिले, फिर भी पूरा मामला 7 सवालों में उलझा है, जिनके जवाब CBI की जांच में मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:बिहार में 4 मर्डर 1 सुसाइड का असली सच खौफनाक, ‘एक पुलिसवाली, करतूतें काली’
आइए इन सवालों के बारे में जानते हैं…
1. एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें एक डॉक्टर पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कर रहे सीनियर डॉक्टर से बात कर रही है। इसमें दावा किया गया है कि डॉक्टर की हत्या के पीछे एक इंटर्न का हाथ है, जिसके राजनेताओं से संबंध हैं। आखिर इस ऑडियो क्लिप का सच क्या है?
2. मृतका को चोटें कैसे लगीं? उसकी गर्दन, बायां पैर, टखना, उंगली टूटी मिली है। ऑटोप्सी-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन चोटों के लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है।
3. डॉक्टर ने अपने साथ हो रही दरिंदगी का विरोध किया होगा। चीखने चिल्लाने की आवाजें हुई होंगी, सेमिनार हॉल के पास नर्सिंग स्टेशन था तो किसी तक आवाज क्यों नहीं पहुंची? किसी को वारदात की भनक तक कैसे नहीं लगी?
4. डॉक्टर के साथ इतनी दरिंदगी की गई, इसके लिए क्या उसे बेहोश किया गया? क्या उसका मुंह बंद किया गया था? क्या वारदात स्थल से इससे जुड़ी कोई चीज मिली?
5. क्या संजय रॉय ने अकेले ही इतनी बड़ी वारदात कर दी? क्या एक अकेला आदमी इतनी दरिंदगी, वह भी शराब के नशे में कर सकता है? कहीं वारदात में और लोग तो शामिल नहीं?
6. संजय रॉय पर हॉस्पिटल में डॉक्टरों से बदसलूकी के आरोप पहले भी लगते रहे हैं, फिर भी उसे अस्पताल में आने जाने कैसे दिया जा रहा था? उन मामलों में कोई शिकायत या एक्शन नहीं हुआ?
7. संजय रॉय पर अपनी गर्भवती पत्नी से मारपीट की FIR दर्ज हुई थी? क्या इस मामले में कोई कार्रवाई हुई थी? नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई?
यह भी पढ़ें:लाश के साथ हवस बुझाई और फिर…कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी के खुलासे सुन दहल जाएगा दिल
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines