सबूतों से छेड़छाड़ में CM का भी हाथ... कोलकाता केस में पीड़िता के पिता ने मांगे 54 सवालों के जवाब

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए हत्याकांड का पूरा खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए 54 सवालों के जवाब मांगे हैं।

Kolkata Case Victim Father slams CM Mamata Banerjee

Kolkata Case Victim Father slams CM Mamata Banerjee: कोलकाता रेप मर्डर केस की कहानी आज भी लोगों की रूह कंपा देती है। इस घटना को कई महीने बीत चुके हैं, मगर ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर आज भी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ केस चल रहा है। हालांकि पीड़िता के पिता का दावा है कि इस मर्डर केस की गुत्थी आज भी पूरी तरह से नहीं सुलझी है। इसमें कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

पिता ने पूछे 54 प्रश्न

मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता के पिता ने बताया कि हमने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए 54 प्रश्न रखे हैं। अब यह कोर्ट की जिम्मेदारी है कि उन सवालों के जवाब ढूंढकर मेरी बेटी को न्याय दिलाए। हम यह लड़ाई जारी रखेंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मामले में CBI ने भी कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन

खाने के डब्बे कहां गायब हुए?

पीड़िता के पिता ने शक जाहिर करते हुए कहा कि घटना से पहले मेरी बेटी ने खाने का ऑर्डर दिया था। उस पर एक डॉक्टर का कहना है कि खाना मेरी बेटी नहीं बल्कि उसने मंगवाया था। खाने में शायद कुछ गड़बड़ थी। जिन डब्बों में खाना आया था उसका भी कुछ पता नहीं चला। आखिर सारे डब्बे कहां गए? शायद सबूत मिटाने के लिए डब्बों को नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

सबूतों के साथ हुई छेड़छाड़

पीड़िता के पिता की मानें तो आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दरिंदगी के एक नहीं बल्कि कई गुनहगार हैं। पिता का कहना है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई और इसमें कई बड़े लोगों का हाथ शामिल था। हमारे राज्य की मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) ने ही सबूत मिटाने का नेतृत्व किया था। इस केस में बहुत लोग शामिल हैं। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची थी, जिसकी रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई।

विज्ञापन

कब ही है घटना?

बता दें कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले पीड़िता का रेप हुआ और उसे कई गंभीर चोटें दी गईं। इस हत्याकांड ने न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ