Live Updates
08:09 (IST) 04 May 2026
Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती शुरू

234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है.

07:49 (IST) 04 May 2026
Kolathur Assembly Election Result 2026 Live: 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

Kolathur Assembly Election Result 2026 Live Updates: कोलाथुर तमिलनाडु की 13वीं विधानसभा सीट है, जिस पर हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम आज आएंगे। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं यह प्रदेश की सबसे हॉट सीट है, क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनावी रण में हैं और चौथी बार किस्मत आजमा रहे हैं। उन्हें AIDMK के पी संथाना कृष्णन टक्कर दे रहे हैं। इसलिए पेराम्बूर के साथ-साथ इस सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। स्टालिन अगर चुनाव जीतते हैं तो इस बार भी उनके मुख्यमंत्री बनने के चांस हैं।

चौथी बार चुनाव लड़ रहे स्टालिन

चेन्नई उत्तर लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक कोलाथुर से द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे साल 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए कोलाथुर पूरे तमिलनाडु का सबसे बड़ा, मजबूत और अहम रणनीतिक क्षेत्र है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में स्टालिन को इस सीट से 105522 वोट मिले थे। उन्होंने ADMK के आदिराजाराम को हराया था, जिन्हें 35138 वोट मिले थे, यानी स्टालिन और आदिराजाराम के बीच जीत का अंतर 70000 वोटों का था।

---विज्ञापन---

घनी आबादी वाला रिहायशी शहर

कोलाथुर सीट का गठन साल 2011 में हुआ था। पेराम्बूर, विल्लिवक्कम और माधवरम के बीच बसा घनी आबादी वाला रेजिडेंशियल और कमर्शियल शहर है। इसमें घनी रिहायशी बस्तियां, अपार्टमेंट्स, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां सड़क और बस कनेक्टिविटी अच्छी है, लेकिन शहर के अंदर की सड़कें काफी संकरी है। इस वजह से यहां जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। मानसून में जलभराव, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज का अभाव, गर्मियों में पानी की किल्लत, ट्रैफिक जाम, खराब सड़कें, कचरा प्रबंधन और खुले स्थानों की कमी यहां के प्रमुख मुद्दे हैं। नालों पर अतिक्रमण, पुरानी सीवर लाइनें, स्कूलों और अस्पतालों पर दबाव, पैदल चलने वालों की सुरक्षा, प्रदूषण आदि की समस्याओं से भी लोग जूझ रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---