Kisan Andolan latest news: किसानों का दिल्ली कूच प्लान शनिवार को भी स्थगित हो गया है। बता दें इससे पहले 6 दिसंबर और 8 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच किया था, लेकिन हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि अब 16 दिसंबर को वे दिल्ली के लिए ट्रैक्टर मार्च करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई के दौरान 17-18 किसान घायल हुए हैं।
बता दें आज सुबह से ही हरियाणा बॉर्डरों पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होने शुरू हो गए थे। यहां किसानों के ट्रैक्टरों और गाड़ियों की कतारें लग गई। लेकिन हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर पहले ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। किसी को भी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया। बता दें किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत अपने अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुरक्षाकर्मियों ने दागे आंसू गैस के गोले, पीछे हटे किसान
पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मीडिया में दिए बयानों में कहा कि आज पंजाब की सीमा पर हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया है, अब वे 16 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेता का कहना था कि सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 18 किसान घायल हो चुके हैं।
18 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
किसान नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जल्द अपनी मांग पूरी न करने पर 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। उनका कहना था कि हरियाणा का एक जत्थ्या जल्द दिल्ली भेजा जाएगा, जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। वहीं, किसान नेता मंजीत सिंह राय ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने रबड़ की गोलियां भी चलाईं जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘…तो आपने हिंदुस्तान के युवाओं के अंगूठे काट दिए’, जानें लोकसभा में राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा?
ये भी पढ़ें: Atul Subhash News: अतुल के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा, अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंची निकिता
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
28 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines