वोटर लिस्ट विवाद में हंगामे करने पर पक्ष के नेताओं ने विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने बहुत समय बर्बाद किया है। अब हम देश और संसद का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे। कहा कि कई विपक्षी सांसदों ने भी आकर कहा कि वे असहाय हैं। उनके नेता उन्हें जबरदस्ती हंगामा करने के लिए कहते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी और इंडी गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहा है।
‘पहले देश को, अब चुनाव आयोग को किया बदनाम’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले पहले विदेश जाकर देश को बदनाम किया। अब चुनाव आयोग को बदनाम किया। उन्होंने तो सुप्रीम कोर्ट को बदनाम किया, कैग को बदनाम किया, सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया, सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए। कहा कि राहुल लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वे संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे अराजकता फैलाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश, बोले- पुलिसवाले डलवाते हैं वोट
‘सामान्य ज्ञान नहीं है, वोट बैंक की राजनीति कर रहे’
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको चुनाव आयोग और देश के बारे में सामान्य ज्ञान नहीं है, वो वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। घुसपैठिए को वोट बैंक बना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष की भाषा देश विरोधियों की भाषा है। SIR चुनाव आयोग की व्यवस्था है। SIR पहली बार नहीं हो रहा यह निरंतर प्रक्रिया है। कांग्रेस पार्टी कभी EVM, महाराष्ट्र आदि की बात करते हैं। 2014 के बाद लगातार हार के कारण उनकी बैंकरप्सी हो गया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। राफेल चीन आदि का मुद्दा राहुल गांधी उठाते है।
‘अब और मूर्खता नहीं झेल सकते’
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण बिल पास करना चाहती है। आज हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महत्वपूर्ण बिल पास करेंगे। एक व्यक्ति की मूर्खता और एक परिवार की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता। कहा कि हर दिन, हम देश और संसद का समय एक मुद्दे पर बर्बाद नहीं होने देंगे। इसलिए, हम महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेंगे।
यह भी पढ़ें: INDIA Alliance March: बेहोश हुईं कांग्रेस और TMC सांसद, कौन हैं मिताली बाग, संजना जाटव? जिन्हें पहुंचाया गया अस्तपाल
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines