नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद खड़गे के नॉमिनेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘खड़गे के नामांकन का स्वागत है। पार्टी के फायदे के लिए कई उम्मीदवारों की जरूरत है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से अपना नामांकन वापस नहीं लूंगा, क्योंकि मैं देश भर के उन कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होने दूंगा, जो मुझे समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चुनावी मैदान में आने के बाद पार्टी में उनके नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। इस बीच शशि थरूर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से हटने से इनकार कर दिया।
खड़गे का पूरा सम्मान है: शशि थरूर
थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं, उनका सम्मान हैं लेकिन मैं अपने विचारों का प्रतिनिधित्व करूंगा। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को एआईसीसी मुख्यालय में अपने कार्यालय में अपने डॉक्युमेंट्स सौंपे।
थरूर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है और गांधी परिवार भी इस दौड़ से अलग है, इसलिए मैंने अपनी उम्मीदवारी पेश की है। यह किसी का अनादर करने के लिए नहीं है, यह एक फ्रेंडली मुकाबला है।’
अभी पढ़ें – Congress President Election: सीएम गहलोत बने खड़गे के प्रस्तावक, क्या हैं इसके मायने?
थरूर ने कहा कि हम दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं, हम सहयोगी हैं और हम पार्टी को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को तय करने दें कि कैसे आगे बढ़ना है। मैं खड़गे, दिग्विजय सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहूंगा। थरूर ने जोर देकर कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके पास एक दृष्टिकोण है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
36 mins agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
7 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
10 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
13 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
20 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
20 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines