Khalistani terrorist gurpatwant singh pannu video: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। आतंकी ने धमकी दी है कि पंजाब से भारत पर हमास जैसा हमला करेंगे। पंजाब से रॉकेट भारत पर दागे जाएंगे। पन्नू ने नया वीडियो जारी कर भारत को धमकी दी है। पन्नू कह रहा है कि पीएम मोदी को इजरायल-फिलिस्तीन जंग से सीख लेनी चाहिए। ऐसा ही रिएक्शन भारत में दिखने वाला है।
पन्नू प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का सरगना है। कहा कि भारत ने अगर पंजाब पर कब्जा बनाए रखा, तो ऐसा ही रिएक्शन होगा। पंजाब से हजारों रॉकेट भारत पर दागे जाएंगे। पन्नू चुनावी राजनीति की बात भी वीडियो में करते दिख रहा है। वह कहता है कि एसएफजे बैलेट में विश्वास करता है। भारत की इच्छा है कि वह बैलेट चूज करेगा या बुलेट। हालांकि वीडियो को लेकर सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पंजाब पर कब्जा छोड़ो, नहीं तो…
पन्नू ने कहा कि लोग पंजाब में कब्जे के खिलाफ फिलिस्तीन तक रिएक्ट करेंगे। यदि भारत ने पंजाब पर कब्जा रखा, तो हिंसा होगी। जिसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदार होंगे। पन्नू कह रहा है कि एसएफजे का यकीन वोट और बैलेट में है। पंजाब की मुक्ति जरूर होगी। कैमरे की तरफ इशारा करता है कि भारत चॉइस तुम्हारी है, बुलेट चाहिए या बैलेट। बाद में पन्नू कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की धमकी देता है।
पन्नू ने हाल में भारत को अहमदाबाद में होने जा रहे भारत-पाक मैच को लेकर धमकी दी थी। जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पन्नू पहले भी भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान देता रहा है। पन्नू के कई सोशल मीडिया हैंडल्स हैं, जिनसे वह धमकी देता रहा है।
पन्नू मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। जो फिलहाल अमेरिका में रहता है। वह 2019 से एनआईए के निशाने पर है। उसके खिलाफ खालिस्तान के समर्थन को लेकर कई मामले दर्ज हो चुके हैं। 3 फरवरी 2021 को एनआईए कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 29 नवंबर 2022 को उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
16 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines