Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में होगी बर्फबारी; जानें मौसम का हाल

Imd weather latest update: मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को लेकर मौसम का अपडेट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। देश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो रही है।

Weather News, Delhi News, News 24 News

Imd weather latest update: देश के कई इलाकों में धीरे-धीरे मौसम शुष्क हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर नजर आने लगी है। कई इलाकों में तेज तो कई जगह हल्की बारिश देखने को मिल रही है। कई इलाकों से मानसून की वापसी हो रही है। आईएमडी (आईएमडी) ने देश के कई इलाकों से बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से कहा गया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। ऐसा ही हाल आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मराठवाड़ा में देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर के अलावा साथ लगते इलाकों में सुबह और रात का मौसम ठंडा होने लगा है।

दिन के समय सताएगी गर्मी

पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा में दोपहर को गर्मी अभी जारी रहेगी। सुबह, शाम ठंड पड़ेगी। उत्तरी केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु लक्षद्वीप में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा के अलावा पश्चिमी हिमालय, गोवा में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

प्रमुख शहरों का हाल

  1. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।
  2. मुम्‍बई में न्‍यूनतम 26 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
  3. चेन्‍नई में न्‍यूनतम 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा। आसमान साफ रहेगा।
  4. कोलकाता में न्‍यूनतम 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
  5. लखनऊ में न्‍यूनतम 23 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
  6. पटना में न्‍यूनतम 24 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस पारा रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
  7. जयपुर में न्‍यूनतम 24 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
  8. भोपाल में न्‍यूनतम 20 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
  9. चंडीगढ़ में न्‍यूनतम 19 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पारा रहेगा। मौसम साफ रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ