केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच करते हुए पुणे के लोनावला थाने की पुलिस ने आरोपी सिया गोयल के मां-बाप से पूछताछ की है। परसो करीब 8 घंटे की पूछताछ में सिया के भाई साहिल ने बताया कि चेतन उनका दोस्त था और क्रिकेट खेलने समय दोनों की मुलाकात हुई थी। लेकिन अगर सिया कहती कि उसे चेतन से शादी करनी है तो वह उनकी शादी करा देता।
वहीं बीते दिन 12 घंटे की पूछताछ में सिया के मां-बाप ने बताया कि उन्हें पता था कि चेतन और साहिल दोस्त हैं, लेकिन उसे कभी देखा नहीं था और सिया से उसके संबंधों का तो ख्याल तक नहीं था। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई पूछताछ के दौरान प्रवीण-पूजा के साथ साहिल भी था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान गोयल फैमिली से ये सवाल पूछे गए…
सवाल: क्या सिया और चेतन की दोस्ती और प्रेम संबंधों के बारे में पता था?
जवाब: नहीं, सिया-चेतन की दोस्ती और प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी नहीं थी। सिया ने कभी चेतन के बारे में नहीं बताया।
सवाल: क्या सिया ने चेतन से शादी करने की बात या जिद की थी?
जवाब: नहीं, सिया ने कभी चेतन से शादी करने की बात नहीं की।
सवाल: क्या केतन के साथ रिश्ता सिया की सहमति से तय किया गया था?
जवाब: हां, केतन से रिश्ता सिया की सहमति से तय हुआ था। रिश्ता मित्तल परिवार लाया था और हां करने से पहले सिया को केतन अग्रवाल के बारे में बताते हुए उसकी तस्वीरें दिखाई थीं। सिया ने केतन को पसंद किया था और उसकी सहमति मिलने के बाद ही अग्रवाल परिवार से रिश्ते काी बात आगे बढ़ाई थी। शादी का अंतिम फैसला लेने से पहले भी सिया से बात करके सुनिश्चित किया कि उसे केतन पसंद है। सिया की सहमति से ही सगाई की गई थी।
सवाल: क्या सिया को केतन पसंद नहीं था?
जवाब: सिया ने कभी इस बारे में बात नहीं की। रिश्ता तय और सगाई होने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत और मुलाकात शुरू हुई थी। परिवार की सहमति से दोनों मिलते थे। कई बार वे घूमने भी गए थे। केतन कई बार हमारे घर भी आया, लेकिन सिया ने कभी यह शिकायत नहीं की कि उसे केतन का स्वभाव पसंद नहीं है।
सवाल: क्या सिया पर केतन से शादी करने का दबाव था?
जवाब: नहीं, सिया पर केतन से शादी करने का कोई दबाव नहीं था। सिया ने यह नहीं कहा कि वह मजबूरी में शादी कर रही है और न ही उसकी बातों से कभी ऐसा लगा। सिया लाडली बेटी है, उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला।
सवाल: क्या केतन से रिश्ता तय होने के बाद भी सिया चेतन से मिलती थी?
जवाब: हमें सिया और चेतन के मिलने जुने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। दोनों के रिश्ते के बारे में पता ही नहीं था।
सवाल: क्या साहिल और चेतन की दोस्ती के बारे में पता था?
जवाब: साहिल ने बताया था कि चेतन उसका दोस्त है और दोनों साथ में क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन साहिल के कई दोस्त हैं, जिनके बारे में वह बात तो करता था, लेकिन उन्हें कभी देखा नहीं और न ही साहिल कभी उन्हें घर लाता या बुलाता था।
सवाल: क्या आपको केतन की हत्या की साजिश का पता था?
जवाब: नहीं, सिया ऐसी साजिश रच सकती है, केतन की हत्या कर सकती है, इसका ख्याल तक नहीं था। हमें विश्वास नहीं होता कि सिया ऐसा कुछ कर सकती है। केतन उसका मंगेतर था और दोनों की शादी होने वाली थी। केतन घर आते थे, सिया के साथ घूमने जाते थे। दोनों को हमेशा हंसते-मुस्कुराते देखा, इसलिए कभी ऐसा नहीं लगा कि सिया मर्डर की साजिश रच रही है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines