महाराष्ट्र के पुणे जिले के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी है, जो 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस जांच और पूछताछ में कई सच सामने आए हैं। केतन के परिवार ने भी सिया पर कई सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब वे चाहते हैं। सिया और चेतन ने शुरुआत में मर्डर को ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सोच समझकर साजिश के तहत किया गया मर्डर निकला। 31 मई से चल रही प्लानिंग को 18 जून को अंजाम तक पहुंचाया गया।
मर्डर के लिए लोहागढ़ ही क्यों चुना?
पुलिस के अनुसार, लोहागढ़ किले जमीन से करीब 600 फीट ऊंचाई पर है। अगर ट्रैकिंग करेंगे तो इसकी चढ़ाई भी खड़ी है। वहीं बेहद ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आस-पास गहरी खाई हैं। वहीं किला मेन टूरिस्ट पॉइंट से बहुत दूर और सुनसान है, क्योंकि यहां कोई-कोई ट्रैकिंग के लिए आता है। सुनसान, ऊंचाई और गहराई होने के कारण ही किले को क्राइम स्पॉट बनाया गया। क्योंकि अगर ट्रैकिंग करते हुए कोई नीचे गिरता तो उसे हादसा ही माना जाता, लेकिन सिया ने इस पॉइंट को केतन के मर्डर का आधार बनाया और केतन के खाई में धक्का देकर उसे ट्रैकिंग में हुआ हादसा दिखाने की कोशिश की।
शादी करने को तैयार नहीं थी सिया
पुलिस जांच के अनुसार, केतन से शादी करने के लिए सिया तैयार नहीं थी, लेकिन परिवार उस पर केतन से शादी का दबाव डाल रहा था। सिया पिछले साल दिवाली की पार्टी में चेतन से मिली थी और तब से ही चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थी। वह चेतन से ही शादी करना चाहती थी। पुलिस को शक है कि शायद परिवार को सिया-चेतन के रिश्ते के बारे में पता था, फिर भी वह सिया पर केतन से शादी का दबाव डाल रहा था, जबकि सिया शादी करने के लिए समय चाहती थी, खुद को मानसिक रूप से तैयार करना चाहती थी। लेकिन परिवार का दबाव केतन की जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो गया।
कौन थे केतन अग्रवाल? मंगेतर सिया की साजिश से अनजान, पहली कोशिश में मौत को दे दिया था चकमा
बदनामी के डर से चेतन संग नहीं भागी
सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से सगाई तोड़कर उसके साथ भागना चाहती थी, लेकिन वह भागी नहीं। क्योंकि उसे अपने परिवार की बदनामी का डर था। इसलिए उसने सिया को दूसरा रास्ता चुनने की सलाह दी और उसने केतन की हत्या का प्लान बना लिया। वहीं चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने दावा किया है कि केतन की हत्या की साजिश सिया ने रची, उनका बेटा निर्दोष है। सिया खुद को बचाने के लिए चेतन को साजिशकर्ता बता रही है, जबकि चेतन ने तो सिया को सगाई तोड़कर भागने की सलाह दी थी, लेकिन सिया पीछे हट गई।
पासपोर्ट चुराकर मॉल में बाथरूम में फेंका
पुलिस जांच के अनुसार, 6 जून को सिया को केतन के साथ बाली जाना था, जहां उनका प्री-वेडिंग शूट होना था। लेकिन केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया और वे बाली नहीं जा सके। पासपोर्ट सिया न ही चुराया था, जब एयरपोर्ट पर जाने से पहले से दोनों खालापुर फूड मॉल में लंच कर रहे थे। पासपोर्ट चुराकर सिया ने महिलाओं के बाथरूम में फेंक दिया था। अब पुलिस उस मॉल को खंगालेगी, ताकि केतन की हत्या के लिए रची गई साजिश के सुराग मिल सके और पासपोर्ट बरामद किया जा सके। पुलिस सिया से जानना चाहती है कि उसने पासपोर्ट क्यों चुराया और बाली ट्रिप कैंसिल क्यों किया? बाली के लिए क्या प्लान बनाया था?
18 दिन में 3 बार मारने की कोशिश की गई
पुलिस जांच के अनुसार, सिया-चेतन ने 31 मई को केतन की हत्या का प्लान बनाया था। क्योंकि केतन को ट्रैकिंग का शौक था, इसलिए लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारने की साजिश रची। 5 जून को सिया ने केतन को किले पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन केतन नहीं गया। बाली ट्रिप कैंसिल होने के बाद सिया ने फिर कतन को लोहागढ़ चलने को कहा तो परिवार ने इस बार परमिशन दे दी। जहां जाकर सिया ने केतन को पीछे से धक्का दिया, लेकिन पेड़ पकड़ने से केतन बच गया। धक्का क्यों दिय पूछने पर सांप होने का बहाना बना दिया। 18 जून को सिया ने फाइनली केतन को धक्का देकर किले से नीचे गिरा दिया।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
5 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
6 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
8 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
9 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines