केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़ आया है। सिया गोयल का एक सच सामने आया है, जो केतन अग्रवाल के मोबाइल फोन से जुड़ा है। वहीं हत्यारोपी सिया पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए राजी हो गई है। पुणे की लोनावला पुलिस प्रदेश के हाई प्रोफाइल मर्डर केस सुलझाने के लिए साइंटिफिक और फोरेंसिक टेस्टिंग कर रही है। इसलिए पुलिस अब केतन अग्रवाल के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। साथ ही गेट एनालिसिस टेस्ट भी करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि गेट एनालिसिस और पॉलीग्राफी टेस्ट ही सिया, केतन और चेतन का सच सामने लाएंगे।
लाई डिटेक्टर टेस्ट से खुलेगा केतन हत्याकांड का राज! सिया और चेतन का पकड़ा गया झूठ, तो क्या होगा?
सिया ने केतन के मोबाइल से मिटाए सबूत?
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगा है कि मर्डर केस के सबूत मिटाए गए हैं। जी हां, पुलिस को शक है कि केतन की हत्या के बाद उसके फोन से सबूत मिटाए गए। जरूरी फोटो, वीडियो और चैट डिलीट की गई। पुलिस का शक सिया पर है। क्योंकि पुलिस को पता चला है कि 18 जून को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से केतन को धक्का देने के बाद उसका फोन काफी देर तक सिया के पास था। वारदात के बाद लोहागढ़ किले से निकलते हुए उसने फोन चुपके से केतन के घरवालों को पकड़ा दिया था, इस बीच सबूत डिलीट किए गए। पुलिस अब केतन के फोन को फॉरेंसिक लैब भेजकर डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है, ताकि पता चले कि सिया ने फोन से क्या-क्या डिलीट किया?
आरोपियों का गेट एनालिसिस टेस्ट होगा
बता दें कि पुलिस केतन अग्रवाल हत्याकांड के सबूत जुटाने के लिए अब आरोपियों का गेट एनालिसिस टेस्ट कराएगी। हत्या के समय दोनों आरोपियों सिया और चेतन की चाल-ढाल कैसी थी, इसका वैज्ञानिक अध्ययन कराएगी। क्योंकि बचाव पक्ष ने कोर्ट में दलील दी है कि लोहागढ़ किले में लगे CCTV कैमरे में हुडी पहने हेडफोन लगाए जो शख्स नजर आ रहा है, वह चेतन नहीं है। पुलिस गेट एनालिसिस टेस्ट कराकर इस दलील का सच पता लगाएगी। इससे पहले पुलिस क्राइम सीन री-क्रिएट कर चुकी है। सिया के साथ अलग से और चेतन के साथ अलग से क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया।
केतन के सामने आया गया था सिया का सच! पिता ने किया शादी से पहले हुई बातचीत का खुलासा
सिया गोयल का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा
बता दें कि सिया गोयल पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए राजी हो गई है। सिया ने पुलिस को टेस्ट के लिए लिखित सहमति दी है। क्योंकि नियमों के अनुसार, पॉलीग्राफी टेस्ट या नार्को टेस्ट आरोपी की सहमति से ही कराया जाता है। सिया गोयल के वकील विपुल दूसिंग ने पॉलीग्राफी टेस्ट के मंजूरी दिए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। बता दें कि सिया और केतन की सगाई हो चुकी थी। नवंबर में जयपुर में करीब 17 करोड़ के महल में उनकी शादी होनी थी, लेकिन 18 जून को सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या कर दी। बहाने से ट्रैकिंग पर ले जाकर लोहागढ़ किले में ऊंचाई से केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines