हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

इज्जत बचाने के लिए होटल से कूदी महिला, 3 लोगों ने की थी दुष्कर्म की कोशिश

Kozhikode Shocking Incident: केरल के कोझिकोड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में महिला से दुष्कर्म से बचने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। फिलहाल महिला का सरकारी मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Kerala Woman Jumps Hotel Floor to Escape Assault

Kerala Woman Jumps Hotel Floor to Escape Assault: केरल के कोझिकोड से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 29 साल की महिला ने तीन व्यक्तियों द्वारा बलात्कार से बचने के प्रयास में एक होटल के पहली मंजिल से छलांग लगा दी। पीड़िता के रिश्तेदारों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें वह आरोपियों से बचने की कोशिश करती नजर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार क्लिप में महिला मदद की गुहार लगा रही है अकेले रहने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही है।

घटना शनिवार रात करीब 10ः30 बजे की है। जब महिला ने मोबाइल गेम खेलते समय गलती से फोन कैमरा चालू कर दिया। इससे तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म के लिए किया गया प्रयास रिकाॅर्ड हो गया। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पहली मंजिल से गिरने के कारण महिला को रीढ़ की हड्डी में चोट के साथ-साथ मामूली चोटें भी आईं है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल महिला का कोझिकोड के सरकारी मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। होटल मालिक और दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः एक ही SC परिवार के 3 लोग बने हैं सांसद, पप्पू यादव ने पीएम मोदी दिलाई याद

ग्रेटर नोएडा में महिला ने किया सुसाइड

उधर यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक 44 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार उसने 21वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड किया है। घटना थाना बिसरख थाना क्षेत्र के एसीई सिटी सोसायटी की है। मृतक के परिवार के सदस्य के अनुसार महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः आतंकी हमले की दहशत से रोक दी ट्रेन, सुराग खंगाल रही पुलिस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola