Naikkanal School Firing: केरल के त्रिशूर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने यहां मंगलवार को स्कूल में फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी कर अफरा-तफरी मचा दी। यह घटना त्रिशूर टाउन के पास नाइकनाल में स्थित विवेकोदयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई।
गोली चलाने वाले की पहचान पूर्व छात्र और मुलायम के मूल निवासी जगन के रूप में हुई। लड़का फायरिंग कर स्कूल से भागने की फिराक में था, लेकिन स्कूल के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की सूझबूझ से उसे पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सवा दस बजे की है।
नशे का आदी बताया जा रहा है छात्र
माना जा रहा है कि जगन नशे का आदी है। वह पहले स्कूल के ऑफिस में घुसा, फिर एक कुर्सी खींची और पैंट की जेब में रखी गन निकाल ली। इसके बाद उसने वहां मौजूद कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाई। फिल्मी स्टाइल में हुई इस गोलीबारी के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
क्लास में घुसकर तीन राउंड गोलियां चलाईं
इस बीच जगन एक क्लास में भी घुस गया और वहां हवा में तीन राउंड गोलियां चलाईं। स्कूल प्रशासन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्कूल अधिकारियों ने बाहर मौजूद स्थानीय निवासियों के सहयोग से उसे काबू कर लिया।
इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। त्रिशूर के कलेक्टर कृष्णा तेजा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को घटना की जानकारी देते हुए कहा- “यह एक अलग तरह की घटना है…हम इसकी जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।”
ये भी पढ़ें: एक तरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, ले ली 3 की जान, बिहार गोलीकांड की सामने आई वजह
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
6 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
7 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
8 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
9 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
12 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
13 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
16 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
16 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines