'मैंने 6 लोगों की हत्या की है...' थाने पहुंचे शख्स का खुलासा, गर्लफ्रेंड को भी मारा

Kerala Mass Murder: केरल के तिरुवनंतपुरम में तीन अलग-अलग जगह पर 6 हत्याएं हुईं। इन सभी हत्याओं को करने वाला शख्स एक ही था, जिसने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया।

Kerala Mass Murder
विज्ञापन

Kerala Mass Murder: केरल के तिरुवनंतपुरम में सोमवार को सामूहिक हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया। 23 साल का एक युवक पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने दावा किया कि उसने अपनी मां, भाई और प्रेमिका समेत 6 लोगों की हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अब तक पांच लोगों की हत्या की पुष्टि की है। यह सभी हत्याएं अलग-अलग जगह पर की गई हैं।

केरल में 6 लोगों की हत्या

एक परिवार के 6 लोगों की मौत एक झटके में कर दी गई, यह हत्याएं किसी और ने नहीं बल्कि इसी परिवार के एक 23 साल के अफ्फान ने की हैं। यह मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है, जहां पर एक शख्स ने अपनी मां, भाई और प्रेमिका समेत 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी खुद आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर दी। हालांकि, अभी तक पुलिस ने पांच लोगों की हत्या की पुष्टि की है।

विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर हत्याएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सभी हत्याएं सोमवार शाम को कुछ घंटों के अंदर की गई हैं। इन सभी वारदातों को तीन अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया गया। इसका खुलासा आरोपी अफ्फान ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर किया। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अभी आरोपी का 13 साल का भाई अहसान, दादी सलमा बीवी, मामा लतीफ, मौसी शाहिहा और अफ्फान की गर्लफ्रेंड फरशाना के नाम शामिल हैं।

मां का चल रहा इलाज

अफ्फान क ग रहा था कि सभी 6 लोगों की मौत हो गई, लेकिन उसकी की मां अभी भी जिंदा है, जिनकी हालत गंभीर है। उनका इलाज तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस अभी तक हत्याएं करने के कारण का पता नहीं लगा पाई है। इस मास मर्डर की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ